मिशन शक्ति फेज-6: छात्राओं ने जाना थाने का कामकाज

चौबेपुर थाने में बच्चियों का स्वागत, महिला सुरक्षा से लेकर शिकायत दर्ज कराने तक की दी गई जानकारी

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। मिशन शक्ति फेज-6 के तहत नवरात्रि के छठे दिन प्राथमिक विद्यालय चंद्रावती की छात्राओं को चौबेपुर थाने का भ्रमण कराया गया। इस दौरान छात्राओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली को करीब से जाना और महिला सुरक्षा, शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया तथा पुलिस की विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।

 

प्राथमिक विद्यालय चंद्रावती की शिक्षिका डॉ. सुमन कुमारी ने बताया कि शासन के निर्देश पर छात्राओं को थाने का भ्रमण कराया गया। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने बच्चियों का स्वागत करते हुए कहा कि नवरात्रि में कन्या पूजन का विशेष महत्व है। ऐसे में थाने में बच्चियों का आगमन साक्षात माता के आगमन के समान है। उन्होंने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

मिशन शक्ति टीम की महिला कांस्टेबल खुशबू नायक, किरण पटेल और शिल्पा गुप्ता ने छात्राओं को महिला हेल्प डेस्क, शिकायत डेस्क, मालखाना, सीसीटीएनएस कक्ष, कार्यालय, अभिलेखागार और बंदी गृह का भ्रमण कराया। पुलिसकर्मियों ने उन्हें महिला सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं और शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से समझाया।

 

कार्यक्रम के अंत में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने छात्राओं को उपहार स्वरूप शिक्षण सामग्री प्रदान की। कार्यक्रम में उपनिरीक्षक राजेंद्र यादव, चंद्रमोहन यादव, कंप्यूटर प्रभारी आजाद, योगेंद्र प्रसाद, धीरेंद्र कुमार सहित थाने के अन्य पुलिसकर्मियों ने सहयोग किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    करखियांव में सवर्ण आर्मी की बैठक, संगठन विस्तार पर बनी रणनीति

    ग्राम सभा से ब्लॉक स्तर तक पदाधिकारियों की नियुक्ति पर जोर, गरीब बच्चों की शिक्षा और जरूरतमंदों की मदद को बताया प्राथमिकता     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। पिंडरा ब्लॉक…

    विधायक त्रिभुवन राम ने शिक्षकों से किया जनसंपर्क

    स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। अजगरा विधानसभा क्षेत्र के काशी कृषक इंटर कॉलेज, हरहुआ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    करखियांव में सवर्ण आर्मी की बैठक, संगठन विस्तार पर बनी रणनीति

    करखियांव में सवर्ण आर्मी की बैठक, संगठन विस्तार पर बनी रणनीति

    विधायक त्रिभुवन राम ने शिक्षकों से किया जनसंपर्क

    विधायक त्रिभुवन राम ने शिक्षकों से किया जनसंपर्क

    मिशन शक्ति फेज-6: छात्राओं ने जाना थाने का कामकाज

    मिशन शक्ति फेज-6: छात्राओं ने जाना थाने का कामकाज

    मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिलाओं को किया सम्मानित

    मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिलाओं को किया सम्मानित

    एयरपोर्ट से पति को लेकर लौट रही महिला की हादसे में मौत

    एयरपोर्ट से पति को लेकर लौट रही महिला की हादसे में मौत

    सनबीम वीमेंस कॉलेज में ‘आगमन-2026’ की धूम, अंजलि उपाध्याय बनीं मिस फ्रेशर

    सनबीम वीमेंस कॉलेज में ‘आगमन-2026’ की धूम, अंजलि उपाध्याय बनीं मिस फ्रेशर