स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील
रिपोर्ट: विवेक राय
वाराणसी। अजगरा विधानसभा क्षेत्र के काशी कृषक इंटर कॉलेज, हरहुआ में विधायक त्रिभुवन राम ने शिक्षकों से मुलाकात कर स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों की समस्याओं, अपेक्षाओं और हितों पर संवाद करते हुए भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थन जुटाया।
विधायक ने स्नातक एमएलसी प्रत्याशी केदारनाथ सिंह और शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी प्रमोद मिश्रा को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि चुनाव में मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी महत्वपूर्ण है। उन्होंने शिक्षकों एवं स्नातक मतदाताओं से एकजुट होकर दोनों प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान करने का आग्रह किया।
त्रिभुवन राम ने विश्वास जताया कि शिक्षक और स्नातक मतदाताओं के सहयोग से दोनों प्रत्याशी चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर शिवाजी सिंह, डीके सिंह, मोहन बाबू, हीरू सिंह, संजय पटेल प्रधान सहित कई शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।




