सेवा संकल्प अभियान: सुशासन सेवा संवाद में शिक्षा और क्षेत्रीय विकास पर मंथन

अजगरा के विकास और जनसमस्याओं के निराकरण के लिए जनप्रतिनिधियों व समाज के बीच संवाद जरूरी : विधायक त्रिभुवन राम

 

 

रिपोर्ट: विवेक राय

वाराणसी। सेवा संकल्प अभियान के तहत बाबा विश्वनाथ महाविद्यालय में आयोजित सुशासन सेवा संवाद कार्यक्रम में अजगरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक त्रिभुवन राम ने शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ बैठक कर क्षेत्रीय विकास, शिक्षा सुविधाओं के विस्तार, जनसमस्याओं के समाधान तथा स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

 

संवाद के दौरान विधायक त्रिभुवन राम ने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के प्रभावी समाधान के लिए जनप्रतिनिधियों तथा समाज के विभिन्न वर्गों के बीच निरंतर संवाद आवश्यक है। आपसी विचार-विमर्श से स्थानीय जरूरतों को समझने और उनके समाधान के लिए ठोस प्रयास करने में मदद मिलती है। उन्होंने अजगरा विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास तथा शिक्षा के क्षेत्र में सुविधाओं के विस्तार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम में शिक्षण संस्थानों से जुड़े प्रतिनिधियों ने भी क्षेत्र की शैक्षिक आवश्यकताओं और विकास से संबंधित मुद्दों पर अपने विचार रखे।

 

संवाद का मुख्य उद्देश्य जनप्रतिनिधियों एवं समाज के विभिन्न वर्गों के बीच समन्वय स्थापित करना तथा क्षेत्रीय विकास से जुड़े विषयों पर सामूहिक सहभागिता को बढ़ावा देना रहा। इस अवसर पर बाबा विश्वनाथ डिग्री कॉलेज एवं सनबीम स्कूल, चोलापुर के निदेशक मनीष पांडेय, उमा मेमोरियल पब्लिक स्कूल के प्रतिनिधि अर्पित सिंह, एचएस एकेडमी के बालाजी राय, विनोद सिंह, डीके सिंह, शिवाजी सिंह, कपिल नारायण पांडेय, हीरू सिंह, डॉ. अभिमन्यु सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    करखियांव में सवर्ण आर्मी की बैठक, संगठन विस्तार पर बनी रणनीति

    ग्राम सभा से ब्लॉक स्तर तक पदाधिकारियों की नियुक्ति पर जोर, गरीब बच्चों की शिक्षा और जरूरतमंदों की मदद को बताया प्राथमिकता     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। पिंडरा ब्लॉक…

    विधायक त्रिभुवन राम ने शिक्षकों से किया जनसंपर्क

    स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। अजगरा विधानसभा क्षेत्र के काशी कृषक इंटर कॉलेज, हरहुआ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सेवा संकल्प अभियान: सुशासन सेवा संवाद में शिक्षा और क्षेत्रीय विकास पर मंथन

    सेवा संकल्प अभियान: सुशासन सेवा संवाद में शिक्षा और क्षेत्रीय विकास पर मंथन

    करखियांव में सवर्ण आर्मी की बैठक, संगठन विस्तार पर बनी रणनीति

    करखियांव में सवर्ण आर्मी की बैठक, संगठन विस्तार पर बनी रणनीति

    विधायक त्रिभुवन राम ने शिक्षकों से किया जनसंपर्क

    विधायक त्रिभुवन राम ने शिक्षकों से किया जनसंपर्क

    मिशन शक्ति फेज-6: छात्राओं ने जाना थाने का कामकाज

    मिशन शक्ति फेज-6: छात्राओं ने जाना थाने का कामकाज

    मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिलाओं को किया सम्मानित

    मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिलाओं को किया सम्मानित

    एयरपोर्ट से पति को लेकर लौट रही महिला की हादसे में मौत

    एयरपोर्ट से पति को लेकर लौट रही महिला की हादसे में मौत