करखियांव में सवर्ण आर्मी की बैठक, संगठन विस्तार पर बनी रणनीति

ग्राम सभा से ब्लॉक स्तर तक पदाधिकारियों की नियुक्ति पर जोर, गरीब बच्चों की शिक्षा और जरूरतमंदों की मदद को बताया प्राथमिकता

 

 

रिपोर्ट: विवेक राय

वाराणसी। पिंडरा ब्लॉक के करखियांव गांव में शनिवार को कमला कांत मिश्रा के आवास पर सवर्ण आर्मी की बैठक आयोजित की गई। इसमें संगठन के विस्तार, समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता और आगामी कार्ययोजना को लेकर चर्चा हुई। बैठक में युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।

 

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर और असहाय लोगों की समस्याओं को उठाना तथा उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना आवश्यक है। संगठन की ओर से जरूरतमंद सवर्ण परिवारों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करने की बात कही गई।

 

बैठक में निर्णय लिया गया कि संगठन को ग्राम सभा और बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। इसके लिए ग्राम अध्यक्षों और ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की योजना बनाई गई, ताकि जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को संबंधित स्तर पर उठाया जा सके। युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर भी सहमति बनी।

 

कमला कांत मिश्रा ने कहा कि संगठन का उद्देश्य सवर्ण समाज के स्वाभिमान और अधिकारों की रक्षा के साथ सामाजिक कुरीतियों को दूर करना तथा गरीब बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग देना है।

 

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने और आपसी एकता व भाईचारा बनाए रखने का संकल्प लिया। साथ ही आगामी दिनों में तहसील स्तर पर बड़ी बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्राम सभा के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    विधायक त्रिभुवन राम ने शिक्षकों से किया जनसंपर्क

    स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। अजगरा विधानसभा क्षेत्र के काशी कृषक इंटर कॉलेज, हरहुआ…

    मिशन शक्ति फेज-6: छात्राओं ने जाना थाने का कामकाज

    चौबेपुर थाने में बच्चियों का स्वागत, महिला सुरक्षा से लेकर शिकायत दर्ज कराने तक की दी गई जानकारी   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। मिशन शक्ति फेज-6 के तहत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    करखियांव में सवर्ण आर्मी की बैठक, संगठन विस्तार पर बनी रणनीति

    करखियांव में सवर्ण आर्मी की बैठक, संगठन विस्तार पर बनी रणनीति

    विधायक त्रिभुवन राम ने शिक्षकों से किया जनसंपर्क

    विधायक त्रिभुवन राम ने शिक्षकों से किया जनसंपर्क

    मिशन शक्ति फेज-6: छात्राओं ने जाना थाने का कामकाज

    मिशन शक्ति फेज-6: छात्राओं ने जाना थाने का कामकाज

    मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिलाओं को किया सम्मानित

    मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिलाओं को किया सम्मानित

    एयरपोर्ट से पति को लेकर लौट रही महिला की हादसे में मौत

    एयरपोर्ट से पति को लेकर लौट रही महिला की हादसे में मौत

    सनबीम वीमेंस कॉलेज में ‘आगमन-2026’ की धूम, अंजलि उपाध्याय बनीं मिस फ्रेशर

    सनबीम वीमेंस कॉलेज में ‘आगमन-2026’ की धूम, अंजलि उपाध्याय बनीं मिस फ्रेशर