11 कुंवारी कन्याओं को कराया गया भोजन, दक्षिणा देकर किया सम्मानपूर्वक विदा; सुख-समृद्धि की कामना के साथ संपन्न हुआ नवरात्रि का अनुष्ठान
चहनिया (चंदौली)। शारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि पर सोमवार को बाबा कीनाराम मठ में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ। इस अवसर पर 11 कुंवारी कन्याओं का विधि-विधान से पूजन किया गया। साथ ही भैरव बाबा की आरती उतारकर पूजा-अर्चना की गई।
धार्मिक परंपरा के अनुसार, नवमी पर कन्या पूजन का विशेष महत्व है। इसी क्रम में मठ परिसर में कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर उनका पूजन किया गया। इसके बाद सभी कन्याओं को श्रद्धापूर्वक भोजन कराया गया और दक्षिणा देकर सम्मानपूर्वक विदाई की गई।
पूरे अनुष्ठान के दौरान मठ परिसर में भक्ति और आस्था का वातावरण बना रहा। नवरात्रि के समापन पर मां दुर्गा से सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की गई।
ये रहे उपस्थित: संतोष पटेल, पंकज पांडेय, दिलीप यादव, दिनेश सोनकर, दीपक कुमार, सुनील विश्वकर्मा और राजेश गुप्ता सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।






