मां नेपाली भगवती धाम में नौ दिवसीय अनुष्ठान पूर्ण, 101 कन्याओं को कराया गया भोज

नवमी पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ संपन्न, विश्व शांति और जनकल्याण के लिए श्रद्धालुओं ने दी आहुति

 

 

रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। मां नेपाली भगवती धाम में शारदीय नवरात्र के अवसर पर आयोजित नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान एवं पाठ का समापन नवमी तिथि पर यज्ञ के साथ हुआ। इस दौरान दो हवन कुंडों में यज्ञ कर घी की आहुति दी गई। नौ दिनों तक मां भगवती का प्रतिदिन विशेष शृंगार किया गया और विभिन्न प्रकार के भोग अर्पित किए गए। धाम के पुजारी डॉ. अवनीश कुमार चौबे ने बताया कि प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस अनुष्ठान का उद्देश्य देश में स्थिरता, विश्व शांति और संपूर्ण मानव समाज के कल्याण की कामना करना है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की मूल भावना समस्त विश्व के कल्याण में निहित है।

 

अनुष्ठान के समापन पर कन्या पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें पवन सिंह एवं उनकी पत्नी सोनम सिंह की ओर से 101 कन्याओं को विधि-विधान से भोज कराया गया। श्रद्धालुओं ने मां भगवती की आराधना कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर पंकज सिंह, योगेश चौबे, बरसाती यादव, रणजीत यादव, अंकित गुप्ता, भीम यादव, शाहिद सहित अन्य श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति देकर धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता की।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मैजिक वाहन की टक्कर से 18 वर्षीय युवक गंभीर, चालक फरार

    मढ़नी रिंग रोड पर हादसा, घायल युवक निजी अस्पताल में भर्ती; पुलिस ने वाहन कब्जे में लिया     रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के मढ़नी रिंग रोड…

    भेलूपुर में 65.300 किलो अवैध पटाखे बरामद, एक गिरफ्तार

    खोजवा के सरायनंदन में पुलिस की कार्रवाई, आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। भेलूपुर पुलिस ने 18 अक्टूबर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मां नेपाली भगवती धाम में नौ दिवसीय अनुष्ठान पूर्ण, 101 कन्याओं को कराया गया भोज

    मां नेपाली भगवती धाम में नौ दिवसीय अनुष्ठान पूर्ण, 101 कन्याओं को कराया गया भोज

    मैजिक वाहन की टक्कर से 18 वर्षीय युवक गंभीर, चालक फरार

    मैजिक वाहन की टक्कर से 18 वर्षीय युवक गंभीर, चालक फरार

    भेलूपुर में 65.300 किलो अवैध पटाखे बरामद, एक गिरफ्तार

    भेलूपुर में 65.300 किलो अवैध पटाखे बरामद, एक गिरफ्तार

    बाबा कीनाराम मठ में नवमी पर कन्या पूजन, भैरव बाबा की हुई आरती

    बाबा कीनाराम मठ में नवमी पर कन्या पूजन, भैरव बाबा की हुई आरती

    एमएलसी चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की जीत के लिए विधायक त्रिभुवन राम ने तेज किया जनसंपर्क

    एमएलसी चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की जीत के लिए विधायक त्रिभुवन राम ने तेज किया जनसंपर्क

    अष्टमी पर मां दुर्गा के जयकारों से गूंजा चौबेपुर, पंडालों और मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    अष्टमी पर मां दुर्गा के जयकारों से गूंजा चौबेपुर, पंडालों और मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब