अजगरा में शिक्षक संपर्क अभियान, एमएलसी चुनाव पर चर्चा

विधायक त्रिभुवन राम ने चोलापुर और दानगंज के शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों से किया संवाद, भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील

 

 

रिपोर्ट: विवेक राय

वाराणसी। अजगरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक त्रिभुवन राम ने स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव के मद्देनजर चोलापुर स्थित आदर्श इंटर कॉलेज और दानगंज स्थित जेएमएस पब्लिक स्कूल में शिक्षकों से जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा समर्थित प्रत्याशियों केदारनाथ सिंह और प्रमोद मिश्रा के पक्ष में मतदान की अपील की।

 

शिक्षकों से संवाद के दौरान विधायक ने शिक्षा के विकास, राष्ट्र निर्माण और नई पीढ़ी के भविष्य में शिक्षकों की भूमिका पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज को दिशा देने के साथ ही विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। उन्होंने शिक्षकों एवं स्नातक मतदाताओं से चुनाव में सक्रिय भागीदारी निभाने और अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया।

 

विधायक ने शिक्षकों से संवाद के माध्यम से उनकी अपेक्षाओं और सुझावों को समझने पर भी जोर दिया। उन्होंने शिक्षा के उत्थान और सुशासन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते हुए चुनाव में मतदान के महत्व को रेखांकित किया।

 

ये रहे उपस्थित: पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुभाष यादव, प्रधानाध्यापक प्रीत सिंह, अनिल सिंह, रामराज मिश्रा, रेशमी सिंह, निशा गुप्ता, विनोद सिंह, शिवाजी सिंह, अरविंद सेठ, डीके सिंह और हीरू सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पुलिस लाइन में रावण दहन, पुलिस आयुक्त ने दिया सत्य की विजय का संदेश

    पुलिस परिवार के साथ मनाया दशहरा, न्याय और सुरक्षा के प्रति कर्तव्यनिष्ठ रहने का किया आह्वान     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने दशहरा पर्व…

    रामनगर रामलीला मेले में बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    पुलिस ने तीन चोरी की मोटरसाइकिलें कीं बरामद, बिहार ले जाकर बेचने की फिराक में थे आरोपी     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। रामनगर पुलिस ने रामलीला मेले के दौरान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पुलिस लाइन में रावण दहन, पुलिस आयुक्त ने दिया सत्य की विजय का संदेश

    पुलिस लाइन में रावण दहन, पुलिस आयुक्त ने दिया सत्य की विजय का संदेश

    रामनगर रामलीला मेले में बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    रामनगर रामलीला मेले में बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    अजगरा में शिक्षक संपर्क अभियान, एमएलसी चुनाव पर चर्चा

    अजगरा में शिक्षक संपर्क अभियान, एमएलसी चुनाव पर चर्चा

    मां नेपाली भगवती धाम में नौ दिवसीय अनुष्ठान पूर्ण, 101 कन्याओं को कराया गया भोज

    मां नेपाली भगवती धाम में नौ दिवसीय अनुष्ठान पूर्ण, 101 कन्याओं को कराया गया भोज

    मैजिक वाहन की टक्कर से 18 वर्षीय युवक गंभीर, चालक फरार

    मैजिक वाहन की टक्कर से 18 वर्षीय युवक गंभीर, चालक फरार

    भेलूपुर में 65.300 किलो अवैध पटाखे बरामद, एक गिरफ्तार

    भेलूपुर में 65.300 किलो अवैध पटाखे बरामद, एक गिरफ्तार