एयर शो को लेकर वाराणसी पुलिस अलर्ट, पुलिस आयुक्त ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

22, 24 और 25 अक्टूबर को होगा एयर शो, फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान वीवीआईपी स्थल, यातायात और भीड़ प्रबंधन का किया निरीक्षण

 

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय 

वाराणसी। भारतीय वायु सेना के भव्य एयर शो को सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए वाराणसी पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने 21 अक्टूबर को एयर शो की फुल ड्रेस रिहर्सल का अवलोकन किया और वीवीआईपी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता, अनुशासन और आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारियां निभाने के निर्देश दिए। एयर शो के दौरान वीवीआईपी स्थल, प्रवेश-निकास मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। घाटों एवं नगर क्षेत्र को जोन, सेक्टर और सब-सेक्टर में बांटकर भीड़ प्रबंधन किया जाएगा।

 

दर्शकों के प्रवेश, बैरिकेडिंग और सुरक्षित आवागमन पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए निर्धारित डायवर्जन प्लान लागू किया जाएगा। पार्किंग स्थलों पर वाहनों की व्यवस्थित व्यवस्था के साथ एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन सेवाओं के लिए ग्रीन कॉरिडोर निर्बाध रखने के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर प्रमुख घाटों और स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी।

 

त्रिनेत्र सेंटर के माध्यम से लाइव फीड की मॉनिटरिंग कर संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। प्रतिबंधित ड्रोन गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी। पुलिस आयुक्त ने आपातकालीन स्थिति में त्वरित कार्रवाई, सुरक्षित निकासी और संबंधित एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया। साथ ही पुलिसकर्मियों को महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और जरूरतमंदों की सहायता करने तथा दर्शकों से विनम्र व्यवहार करने के निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के दौरान एयरफोर्स के अधिकारी, अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था), पुलिस उपायुक्त काशी जोन और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। वाराणसी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे निर्धारित दर्शक स्थलों, पार्किंग और आवागमन मार्गों का ही उपयोग करें, प्रशासन के निर्देशों का पालन करें तथा प्रतिबंधित क्षेत्रों में प्रवेश और ड्रोन संचालन से बचें। एयर शो को सुरक्षित एवं सफल बनाने के लिए पुलिस-प्रशासन सभी संबंधित इकाइयों के साथ समन्वय कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रहा है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अयोध्या से काशी पहुंचे सरोज दास महाराज, बाबा विश्वनाथ का किया जलाभिषेक

    काशी और अयोध्या दोनों मोक्षदायिनी नगरियां, बाबा के दर्शन से मिली असीम शांति : सरोज दास महाराज     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। रामनगरी अयोध्या स्थित प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर के…

    अजगरा विधायक ने शिक्षकों से किया संवाद, भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के लिए मांगा समर्थन

    स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर चोलापुर के शिक्षण संस्थानों में जनसंपर्क, केदारनाथ सिंह और प्रमोद मिश्रा को जिताने की अपील     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। अजगरा विधायक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एयर शो को लेकर वाराणसी पुलिस अलर्ट, पुलिस आयुक्त ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

    एयर शो को लेकर वाराणसी पुलिस अलर्ट, पुलिस आयुक्त ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

    अयोध्या से काशी पहुंचे सरोज दास महाराज, बाबा विश्वनाथ का किया जलाभिषेक

    अयोध्या से काशी पहुंचे सरोज दास महाराज, बाबा विश्वनाथ का किया जलाभिषेक

    अजगरा विधायक ने शिक्षकों से किया संवाद, भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के लिए मांगा समर्थन

    अजगरा विधायक ने शिक्षकों से किया संवाद, भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के लिए मांगा समर्थन

    पूर्व न्यायमूर्ति अजय माणिकराव खानविलकर ने मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

    पूर्व न्यायमूर्ति अजय माणिकराव खानविलकर ने मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

    मां दुर्गा को नम आंखों से दी विदाई, सोनबरसा तालाब में 35 से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन

    मां दुर्गा को नम आंखों से दी विदाई, सोनबरसा तालाब में 35 से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन

    विधान परिषद चुनाव को लेकर वाराणसी पुलिस अलर्ट

    विधान परिषद चुनाव को लेकर वाराणसी पुलिस अलर्ट