अयोध्या से काशी पहुंचे सरोज दास महाराज, बाबा विश्वनाथ का किया जलाभिषेक

काशी और अयोध्या दोनों मोक्षदायिनी नगरियां, बाबा के दर्शन से मिली असीम शांति : सरोज दास महाराज

 

 

रिपोर्ट: विवेक राय

वाराणसी। रामनगरी अयोध्या स्थित प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर के पुजारी सरोज दास महाराज बुधवार को धर्मनगरी काशी पहुंचे। यहां उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ धाम में बाबा विश्वनाथ का विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर जलाभिषेक किया और देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं विश्व कल्याण की कामना की।

 

काशी प्रवास के दौरान सरोज दास महाराज ने बाबा विश्वनाथ के साथ काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव और माता संकठा के दरबार में भी मत्था टेका। उनके आगमन पर काशी में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के प्रमुख उपमहंत पंडित अवशेष पांडेय उर्फ कल्लू महाराज ने अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

 

इस अवसर पर विनीत त्रिपाठी, अमन दास, राजेश कुमार पटेल, सुनील जी, शशि कुमार पटेल, मनीष मनोरंजन सहित काशी के अनेक निवासी और मंदिर के पुजारी उपस्थित रहे।

 

सरोज दास महाराज ने कहा कि काशी और अयोध्या दोनों ही मोक्षदायिनी नगरियां हैं। बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन से मन को असीम शांति और आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति हुई।

 

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अजगरा विधायक ने शिक्षकों से किया संवाद, भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के लिए मांगा समर्थन

    स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर चोलापुर के शिक्षण संस्थानों में जनसंपर्क, केदारनाथ सिंह और प्रमोद मिश्रा को जिताने की अपील     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। अजगरा विधायक…

    पूर्व न्यायमूर्ति अजय माणिकराव खानविलकर ने मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

    सपरिवार पहुंचे भारत सरकार के लोकपाल ने विधि-विधान से किया दर्शन-पूजन, गोस्वामी समाज ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कराया जलाभिषेक     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी)। कैथी गांव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अयोध्या से काशी पहुंचे सरोज दास महाराज, बाबा विश्वनाथ का किया जलाभिषेक

    अयोध्या से काशी पहुंचे सरोज दास महाराज, बाबा विश्वनाथ का किया जलाभिषेक

    अजगरा विधायक ने शिक्षकों से किया संवाद, भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के लिए मांगा समर्थन

    अजगरा विधायक ने शिक्षकों से किया संवाद, भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के लिए मांगा समर्थन

    पूर्व न्यायमूर्ति अजय माणिकराव खानविलकर ने मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

    पूर्व न्यायमूर्ति अजय माणिकराव खानविलकर ने मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

    मां दुर्गा को नम आंखों से दी विदाई, सोनबरसा तालाब में 35 से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन

    मां दुर्गा को नम आंखों से दी विदाई, सोनबरसा तालाब में 35 से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन

    विधान परिषद चुनाव को लेकर वाराणसी पुलिस अलर्ट

    विधान परिषद चुनाव को लेकर वाराणसी पुलिस अलर्ट

    एयर शो की सफलता के लिए मां गंगा की आरती, बाबा विश्वनाथ से मांगा आशीर्वाद

    एयर शो की सफलता के लिए मां गंगा की आरती, बाबा विश्वनाथ से मांगा आशीर्वाद