मदनपुरा में झाड़ू-पेंट की दुकान में भीषण आग, आसपास के भवन भी चपेट में

घनी आबादी वाले इलाके में मची अफरा-तफरी, पुलिस और दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू; जनहानि नहीं

 

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

वाराणसी। मदनपुरा में बृहस्पतिवार को एक भवन में स्थित झाड़ू और पेंट की दुकान में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पास के भवन तक फैल गई। इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों से बाहर निकल आए। धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दिया।

 

बताया गया कि दुकान की पहली मंजिल पर काम चल रहा था, इसी दौरान आग लग गई। आग पास के उस भवन तक भी पहुंच गई, जहां होटल और आभूषण की दुकान संचालित होती है। सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नरेट और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

 

मौके पर पहुंचे एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी ने लोगों से घटनास्थल पर भीड़ नहीं लगाने और रास्ता खाली रखने की अपील की, ताकि राहत कार्य में बाधा न आए।

 

एसीपी के अनुसार, पुलिस और दमकल की टीम ने कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि आग से काफी सामान के नुकसान की बात सामने आई है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कमरे में फंदे से लटका मिला 32 वर्षीय युवक का शव

    रामपुर चंद्रावती गांव में घटना से मचा कोहराम, पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के रामपुर चंद्रावती गांव में बुधवार…

    दुर्गा पूजा पर पत्रकारों का सम्मान, प्रियदर्शनी मां दुर्गा पूजा समिति ने दिया सामाजिक एकता का संदेश

    ग्राम प्रधान राघवेंद्र जायसवाल ने अंगवस्त्र भेंटकर किया सम्मानित, बोले—पत्रकारिता लोकतंत्र की सजग प्रहरी     रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर चौबेपुर बाजार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मदनपुरा में झाड़ू-पेंट की दुकान में भीषण आग, आसपास के भवन भी चपेट में

    मदनपुरा में झाड़ू-पेंट की दुकान में भीषण आग, आसपास के भवन भी चपेट में

    कमरे में फंदे से लटका मिला 32 वर्षीय युवक का शव

    कमरे में फंदे से लटका मिला 32 वर्षीय युवक का शव

    दुर्गा पूजा पर पत्रकारों का सम्मान, प्रियदर्शनी मां दुर्गा पूजा समिति ने दिया सामाजिक एकता का संदेश

    दुर्गा पूजा पर पत्रकारों का सम्मान, प्रियदर्शनी मां दुर्गा पूजा समिति ने दिया सामाजिक एकता का संदेश

    एयर शो को लेकर वाराणसी पुलिस अलर्ट, पुलिस आयुक्त ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

    एयर शो को लेकर वाराणसी पुलिस अलर्ट, पुलिस आयुक्त ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

    अयोध्या से काशी पहुंचे सरोज दास महाराज, बाबा विश्वनाथ का किया जलाभिषेक

    अयोध्या से काशी पहुंचे सरोज दास महाराज, बाबा विश्वनाथ का किया जलाभिषेक

    अजगरा विधायक ने शिक्षकों से किया संवाद, भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के लिए मांगा समर्थन

    अजगरा विधायक ने शिक्षकों से किया संवाद, भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के लिए मांगा समर्थन