मारकण्डेय धाम दर्शन को निकला युवक लापता, राजवाड़ी पुल पर मिला जूता; नदी में जारी है तलाश

मारकण्डेय धाम दर्शन को निकला युवक लापता, राजवाड़ी पुल पर मिला जूता; नदी में जारी है तलाश

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। मारकण्डेय महादेव धाम दर्शन के लिए घर से निकला युवक दो दिन से लापता है। शुक्रवार की देर शाम राजवाड़ी पुल के पास युवक का एक जूता लावारिस हालत में मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची चौबेपुर पुलिस ने युवक की गुमशुदगी दर्ज कर स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कर दी है।

आजमगढ़ जिले के मेहनाजपुर निवासी मोहित सोनी (22) गुरुवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे मारकण्डेय महादेव मंदिर कैथी दर्शन को जाने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। शुक्रवार को राजवाड़ी पुल के पास युवक का जूता पड़ा मिला, जिससे अनहोनी की आशंका और गहरा गई।

मोहित के पिता रविंदर सेठ ने बताया कि उनका बेटा 12वीं तक पढ़ाई कर चुका है और उनके साथ ज्वेलरी की दुकान पर हाथ बंटाता था। वह हाल ही में नौकरी की तैयारी कर रहा था। गुरुवार को मंदिर जाने की बात कहकर निकला, लेकिन फिर घर नहीं लौटा।

चौकी प्रभारी अनिल यादव ने बताया कि युवक के पिता की तहरीर पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया गया है। राजवाड़ी पुल के आसपास गोमती नदी में स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश कराई जा रही है।

परिजन युवक के साथ अनहोनी की आशंका से व्याकुल हैं और लगातार खोजबीन में लगे हुए हैं। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विज्ञान के महत्व पर मंथन

    आशा लाइब्रेरी में विज्ञान आधारित गतिविधियों का आयोजन, बच्चों को वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए किया प्रेरित     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के…

    मुख्यमंत्री के वाराणसी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, पुलिस आयुक्त ने परखी तैयारियां

    वीआईपी रूट और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए निर्देश, ड्रोन-कैमरों व सीसीटीवी से होगी निगरानी     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विज्ञान के महत्व पर मंथन

    अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विज्ञान के महत्व पर मंथन

    मुख्यमंत्री के वाराणसी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, पुलिस आयुक्त ने परखी तैयारियां

    मुख्यमंत्री के वाराणसी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, पुलिस आयुक्त ने परखी तैयारियां

    बाढ़ उतरते ही अस्सी घाट पर शुरू हुई सफाई, गंगा सेवकों ने संभाला मोर्चा

    बाढ़ उतरते ही अस्सी घाट पर शुरू हुई सफाई, गंगा सेवकों ने संभाला मोर्चा

    वन विहार में खिला तीज का रंग, पारंपरिक परिधानों में सजीं महिलाएं

    वन विहार में खिला तीज का रंग, पारंपरिक परिधानों में सजीं महिलाएं

    शास्त्री घाट पर 11वें दिन भी जारी रहा आंदोलन, प्रशासन की सुनवाई का इंतजार

    शास्त्री घाट पर 11वें दिन भी जारी रहा आंदोलन, प्रशासन की सुनवाई का इंतजार

    प्रतापपुर में FIDGI कैंप, किसानों को KCC और e-KCC की दी गई जानकारी

    प्रतापपुर में FIDGI कैंप, किसानों को KCC और e-KCC की दी गई जानकारी