महामना की विरासत का अपमान: कांग्रेस ने महापौर की टिप्पणी पर जताया विरोध

महामना की विरासत का अपमान: कांग्रेस ने महापौर की टिप्पणी पर जताया विरोध

वाराणसी। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) की एक्जीक्यूटिव काउंसिल (ईसी) में राजनीतिक हस्तक्षेप को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने कड़ा ऐतराज जताया है। कांग्रेस ने वाराणसी के महापौर अशोक कुमार तिवारी की ओर से बीएचयू के पूर्व कुलपति व देश के दूसरे शिक्षा मंत्री स्व. कालूलाल श्रीमाली पर की गई टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसे महामना मदन मोहन मालवीय की शिक्षकीय विरासत का अपमान करार दिया।

प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रवक्ता संजीव सिंह ने कहा कि बीएचयू की 100 वर्षों की गरिमामयी परंपरा में यह पहली बार हुआ है जब किसी महापौर को ईसी का सदस्य बनाया गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या भाजपा अब विश्वविद्यालयों की कार्यप्रणाली में भी खुलकर राजनीतिक दखल देना चाहती है? उन्होंने कहा कि बीएचयू का संचालन शिक्षाविदों और विद्वानों के माध्यम से होता आया है, न कि राजनीतिक पदाधिकारियों के जरिए।

कांग्रेस प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि महापौर द्वारा की गई टिप्पणी न सिर्फ स्व. श्रीमाली जी का अपमान है, बल्कि महामना मदन मोहन मालवीय, डॉ. राधाकृष्णन और आचार्य नरेंद्र देव जैसे महान शिक्षाविदों की परंपरा को भी ठेस पहुंचाती है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने भी इस मुद्दे पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बीएचयू केवल एक विश्वविद्यालय नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक व शैक्षिक आत्मा का प्रतीक है। इसे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत नहीं चलाया जा सकता।

कांग्रेस ने केंद्र सरकार से मांग की है कि बीएचयू की गरिमा को कायम रखने के लिए तत्काल प्रभाव से राजनीतिक नियुक्तियां रद्द की जाएं और योग्य शिक्षाविदों को ही ईसी में स्थान दिया जाए।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विज्ञान के महत्व पर मंथन

    आशा लाइब्रेरी में विज्ञान आधारित गतिविधियों का आयोजन, बच्चों को वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए किया प्रेरित     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के…

    मुख्यमंत्री के वाराणसी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, पुलिस आयुक्त ने परखी तैयारियां

    वीआईपी रूट और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए निर्देश, ड्रोन-कैमरों व सीसीटीवी से होगी निगरानी     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विज्ञान के महत्व पर मंथन

    अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विज्ञान के महत्व पर मंथन

    मुख्यमंत्री के वाराणसी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, पुलिस आयुक्त ने परखी तैयारियां

    मुख्यमंत्री के वाराणसी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, पुलिस आयुक्त ने परखी तैयारियां

    बाढ़ उतरते ही अस्सी घाट पर शुरू हुई सफाई, गंगा सेवकों ने संभाला मोर्चा

    बाढ़ उतरते ही अस्सी घाट पर शुरू हुई सफाई, गंगा सेवकों ने संभाला मोर्चा

    वन विहार में खिला तीज का रंग, पारंपरिक परिधानों में सजीं महिलाएं

    वन विहार में खिला तीज का रंग, पारंपरिक परिधानों में सजीं महिलाएं

    शास्त्री घाट पर 11वें दिन भी जारी रहा आंदोलन, प्रशासन की सुनवाई का इंतजार

    शास्त्री घाट पर 11वें दिन भी जारी रहा आंदोलन, प्रशासन की सुनवाई का इंतजार

    प्रतापपुर में FIDGI कैंप, किसानों को KCC और e-KCC की दी गई जानकारी

    प्रतापपुर में FIDGI कैंप, किसानों को KCC और e-KCC की दी गई जानकारी