केदारेश्वर महादेव मंदिर जीर्णोद्धार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुई शिव कथा

पहले दिन वैदिक विधि से पूजन, 8 मार्च को विशाल भंडारे का आयोजन

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी) : चौबेपुर क्षेत्र के सोनबरसा गांव स्थित लगभग 500 वर्ष प्राचीन केदारेश्वर महादेव मंदिर के जीर्णोद्धार एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ धार्मिक विधि-विधान के साथ किया गया। तीन दिवसीय इस धार्मिक आयोजन के प्रथम दिवस प्रायश्चित, पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश एवं मंडप पूजन का कार्यक्रम आचार्य संतोष मिश्रा के निर्देशन में कई वैदिक ब्राह्मणों द्वारा संपन्न कराया गया।

इसी क्रम में श्री शिव कथा का दिव्य एवं मंगलमय शुभारंभ श्री श्री 1008 परम पूज्य सिद्ध बाबा नरसिंह दास जी महाराज के पावन सानिध्य में भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं महिलाएं शामिल हुईं। पूरे गांव का वातावरण हर-हर महादेव के जयघोष से भक्तिमय हो उठा।

कथा के प्रथम दिवस पूज्य महाराज श्री ने शिवभक्ति, शिवलिंग की उत्पत्ति तथा शिव तत्व से संबंधित अनेक प्रेरणादायक प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि शिवलिंग ब्रह्मांडीय चेतना का प्रतीक है और सच्ची शिवभक्ति से मानव जीवन में धर्म, शांति, सद्भाव एवं मोक्ष की प्राप्ति होती है।

वहीं विश्व विराट विजय राघव मंदिर के पूज्य महंत श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी महावीर दास जी ने कथा के दौरान बेलपत्र एवं शिव प्रसाद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बेलपत्र भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। श्रद्धा पूर्वक अर्पित किया गया बेलपत्र भक्तों के समस्त पापों का नाश करता है और शिव प्रसाद का सेवन जीवन में शांति, सकारात्मकता और शिव कृपा प्रदान करता है।

आयोजन समिति के अनुसार श्री शिव कथा आगामी तीन दिनों तक प्रतिदिन सायं 4 बजे से 7 बजे तक आयोजित की जाएगी, जिसमें श्रद्धालु शिव कथा के विभिन्न आध्यात्मिक एवं कल्याणकारी प्रसंगों का श्रवण करेंगे।

इसके साथ ही रविवार 8 मार्च को दोपहर 1 बजे से विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया है।

इस आयोजन में मुख्य यजमान के रूप में अवधेश शुक्ला, बच्चन शुक्ला, विवेक शुक्ला, मोनू शुक्ला, अरुण शुक्ला, महादेव शुक्ला, आशुतोष शुक्ला, पवन चौबे, प्रवीण पाठक सहित गांव एवं क्षेत्र के अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कारगिल विजय दिवस पर काशी विश्वनाथ धाम में वीर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

    नमामि गंगे के तत्वावधान में विशेष प्रार्थना, भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान को किया गया नमन   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को…

    वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने रामनगर का किया औचक निरीक्षण, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

    कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव के साथ किया क्षेत्र भ्रमण, विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों की लगाई फटकार   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कारगिल विजय दिवस पर काशी विश्वनाथ धाम में वीर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

    कारगिल विजय दिवस पर काशी विश्वनाथ धाम में वीर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

    वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने रामनगर का किया औचक निरीक्षण, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

    वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने रामनगर का किया औचक निरीक्षण, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर महिला सभा का प्रदर्शन

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर महिला सभा का प्रदर्शन

    जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की मध्यस्थता से सुलझा पारिवारिक विवाद, पति-पत्नी के बीच हुआ समझौता

    जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की मध्यस्थता से सुलझा पारिवारिक विवाद, पति-पत्नी के बीच हुआ समझौता

    देवशयनी एकादशी पर संकल्प अन्न क्षेत्र की सेवा निरंतर जारी, 223वें सप्ताह हुआ खिचड़ी प्रसाद वितरण

    देवशयनी एकादशी पर संकल्प अन्न क्षेत्र की सेवा निरंतर जारी, 223वें सप्ताह हुआ खिचड़ी प्रसाद वितरण

    NEET पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर सपा का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग

    NEET पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर सपा का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग