जीवनदीप महाविद्यालय के छात्रों ने निकाली सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली

एनएसएस शिविर के तहत हेलमेट और सीट बेल्ट के प्रति किया जागरूक, भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित

वाराणसी। बड़ा लालपुर स्थित जीवनदीप महाविद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तृतीय एक दिवसीय शिविर के अंतर्गत सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय “सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा” रखा गया, जिसके माध्यम से आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम प्राचार्य के निर्देश पर आयोजित किया गया, जिसमें एनएसएस की दोनों इकाइयों के स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम अधिकारी विक्रम प्रताप सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल व्यक्तिगत नहीं बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है और यातायात नियमों का पालन कर ही दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।

रैली महाविद्यालय परिसर से निकलकर बड़ा लालपुर से होते हुए टीएफसी तक पहुंची। इस दौरान स्वयंसेवकों ने “हेलमेट है जरूरी, सुरक्षा में है पूरी”, “सीट बेल्ट बांधो, जीवन से नाता जोड़ो” और “तीन सवारी है खतरनाक” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। स्वयंसेवकों ने बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट और तीन सवारी के साथ वाहन चला रहे लोगों को रोककर नियमों का पालन करने की सलाह भी दी।

रैली के समापन के बाद स्वयंसेवकों को जलपान कराया गया। इसके पश्चात द्वितीय सत्र में सड़क सुरक्षा विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने सड़क दुर्घटनाओं के सामाजिक, आर्थिक और मनोवैज्ञानिक प्रभावों पर अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर खेल प्रशिक्षक डॉ. राजेश यादव सहित महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कारगिल विजय दिवस पर काशी विश्वनाथ धाम में वीर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

    नमामि गंगे के तत्वावधान में विशेष प्रार्थना, भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान को किया गया नमन   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को…

    वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने रामनगर का किया औचक निरीक्षण, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

    कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव के साथ किया क्षेत्र भ्रमण, विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों की लगाई फटकार   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कारगिल विजय दिवस पर काशी विश्वनाथ धाम में वीर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

    कारगिल विजय दिवस पर काशी विश्वनाथ धाम में वीर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

    वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने रामनगर का किया औचक निरीक्षण, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

    वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने रामनगर का किया औचक निरीक्षण, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर महिला सभा का प्रदर्शन

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर महिला सभा का प्रदर्शन

    जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की मध्यस्थता से सुलझा पारिवारिक विवाद, पति-पत्नी के बीच हुआ समझौता

    जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की मध्यस्थता से सुलझा पारिवारिक विवाद, पति-पत्नी के बीच हुआ समझौता

    देवशयनी एकादशी पर संकल्प अन्न क्षेत्र की सेवा निरंतर जारी, 223वें सप्ताह हुआ खिचड़ी प्रसाद वितरण

    देवशयनी एकादशी पर संकल्प अन्न क्षेत्र की सेवा निरंतर जारी, 223वें सप्ताह हुआ खिचड़ी प्रसाद वितरण

    NEET पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर सपा का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग

    NEET पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर सपा का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग