होली मिलन समारोह में गूंजा हास्य-व्यंग्य का रंग, कवियों ने श्रोताओं को खूब गुदगुदाया

दिव्यांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में भव्य काव्योत्सव का आयोजन, राज्यसभा सांसद साधना सिंह रहीं मुख्य अतिथि

 

वाराणसी। पहाड़िया-बेला रोड स्थित दिव्यांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के सभागार में शनिवार को होली मिलन समारोह एवं भव्य काव्योत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के प्रसिद्ध कवियों ने अपनी हास्य और व्यंग्य रचनाओं से श्रोताओं को गुदगुदाते हुए पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद साधना सिंह ने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और मंचीय अभिव्यक्ति को बढ़ावा देते हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की निदेशक सीमा सिंह ने की। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य छात्रों का सर्वांगीण विकास करना है, इसलिए यहां शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भी समान महत्व दिया जाता है।

काव्य समारोह में देश के ख्याति प्राप्त कवियों दमदार बनारसी, नागेश शांडिल्य, डॉ. सुरेश अकेला, प्रशांत बजरंगी, ओंकार शर्मा कश्यप और सादिया एकरा सहित अन्य रचनाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से श्रोताओं की खूब वाहवाही बटोरी। कवि सम्मेलन का संचालन दमदार बनारसी ने प्रभावी ढंग से किया।

इस दौरान आयोजित पत्रकार वार्ता में विद्यालय की निदेशक सीमा सिंह और प्रधानाचार्य निम्मी चतुर्वेदी ने बताया कि आगामी शैक्षणिक सत्र से विद्यालय में सीबीएसई कक्षा 11वीं में विज्ञान, वाणिज्य और मानविकी संकाय की पढ़ाई शुरू की जाएगी। साथ ही नए प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रवेश शुल्क पूर्णतः निःशुल्क रखा गया है और मेधावी छात्रों को विशेष छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी।

कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत विद्यालय के सचिव सुभाष सिंह ने पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर किया। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक सिंह ने किया, जबकि अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य निम्मी चतुर्वेदी ने दिया। इस अवसर पर विनय सिंह, सौम्या रघुवंशी, वर्षा सिंह, शक्तिधर मिश्रा, नितेश मिश्रा, शिवेंद्र पांडेय, इशांत, अर्चना साहू, रोशनी सिंह सहित कई अभिभावक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    दालमंडी में ध्वस्तीकरण अभियान तेज

    पुराने भवनों पर चला पोकलैंड, गुरुवार से 16 नए मकान होंगे जमींदोज SHREE 7NEWS, वाराणसी। दालमंडी क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण और विकास कार्यों को लेकर ध्वस्तीकरण अभियान लगातार तेज होता…

    विवाहिता को फोन कर परेशान करने और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी

    पीड़िता की मां ने चौबेपुर थाने में दी तहरीर, पुलिस ने शुरू की जांच   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) SHREE 7NEWS, चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र में एक विवाहिता को लगातार परेशान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दालमंडी में ध्वस्तीकरण अभियान तेज

    दालमंडी में ध्वस्तीकरण अभियान तेज

    विवाहिता को फोन कर परेशान करने और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी

    विवाहिता को फोन कर परेशान करने और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी

    जनरल स्टोर व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, इलाज के दौरान तोड़ा दम

    जनरल स्टोर व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, इलाज के दौरान तोड़ा दम

    महाराजा सुहेलदेव विजय दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा

    महाराजा सुहेलदेव विजय दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा

    मानेश्वर महादेव मंदिर परिसर में चला स्वच्छता अभियान

    मानेश्वर महादेव मंदिर परिसर में चला स्वच्छता अभियान

    पिंडरा बाइपास पर दर्दनाक हादसा, पुलिस भर्ती परीक्षा देने जा रही युवती समेत पिता की मौत

    पिंडरा बाइपास पर दर्दनाक हादसा, पुलिस भर्ती परीक्षा देने जा रही युवती समेत पिता की मौत