दिव्यांग होते हुए भी समाज के लिए बनीं प्रेरणा, पांच महिलाओं का सम्मान

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर संत नारायण पुनर्वास संस्थान में आयोजित सम्मान समारोह

वाराणसी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर संत नारायण पुनर्वास संस्थान, शिवदासपुर (काशी विद्यापीठ ब्लॉक रोड) में प्रेरणादायी कार्य करने वाली पांच दिव्यांग महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वालों में पद्मश्री से सम्मानित व काशी हिंदू विश्वविद्यालय के संगीत विभाग की पूर्व अध्यक्ष प्रो. डॉ. मंगला कपूर, सेवानिवृत्त शिक्षिका आरती टंडन, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित सविता सिंह, शिक्षिका एवं हिंदी में पीएचडी डॉ. नीतू टहलनी तथा संगीत के क्षेत्र में प्रतिभाशाली छात्रा जाह्नवी चतुर्वेदी शामिल रहीं।

मुख्य अतिथि राज्य सलाहकार बोर्ड के सदस्य दिव्यांग बंधु डॉ. उत्तम ओझा ने कहा कि इन महिलाओं ने शारीरिक चुनौतियों के बावजूद अपने साहस और परिश्रम से समाज के लिए प्रेरणा प्रस्तुत की है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. डी.बी. मिश्रा ने की। संचालन राकेश पांडे ने तथा धन्यवाद ज्ञापन अरविंद चक्रवाल ने किया। इस अवसर पर डॉ. संजय चौरसिया, मदन मोहन वर्मा, राजीव टंडन, विभा चतुर्वेदी, डॉ. कल्पना दुबे, डॉ. डी.के. मिश्रा, नितिन व आस्था सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विज्ञान के महत्व पर मंथन

    आशा लाइब्रेरी में विज्ञान आधारित गतिविधियों का आयोजन, बच्चों को वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए किया प्रेरित     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के…

    मुख्यमंत्री के वाराणसी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, पुलिस आयुक्त ने परखी तैयारियां

    वीआईपी रूट और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए निर्देश, ड्रोन-कैमरों व सीसीटीवी से होगी निगरानी     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विज्ञान के महत्व पर मंथन

    अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विज्ञान के महत्व पर मंथन

    मुख्यमंत्री के वाराणसी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, पुलिस आयुक्त ने परखी तैयारियां

    मुख्यमंत्री के वाराणसी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, पुलिस आयुक्त ने परखी तैयारियां

    बाढ़ उतरते ही अस्सी घाट पर शुरू हुई सफाई, गंगा सेवकों ने संभाला मोर्चा

    बाढ़ उतरते ही अस्सी घाट पर शुरू हुई सफाई, गंगा सेवकों ने संभाला मोर्चा

    वन विहार में खिला तीज का रंग, पारंपरिक परिधानों में सजीं महिलाएं

    वन विहार में खिला तीज का रंग, पारंपरिक परिधानों में सजीं महिलाएं

    शास्त्री घाट पर 11वें दिन भी जारी रहा आंदोलन, प्रशासन की सुनवाई का इंतजार

    शास्त्री घाट पर 11वें दिन भी जारी रहा आंदोलन, प्रशासन की सुनवाई का इंतजार

    प्रतापपुर में FIDGI कैंप, किसानों को KCC और e-KCC की दी गई जानकारी

    प्रतापपुर में FIDGI कैंप, किसानों को KCC और e-KCC की दी गई जानकारी