कैथी टोल के पास खड़े डंपर में घुसी 108 एंबुलेंस, चालक की मौत

बीएचयू से मरीज छोड़कर बलिया लौट रही थी एंबुलेंस, पेशेंट केयर घायल

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर क्षेत्र में कैथी टोल प्लाजा के पास रविवार भोर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 108 एंबुलेंस के चालक की मौत हो गई, जबकि साथ मौजूद पेशेंट केयर घायल हो गया।

बताया गया कि एंबुलेंस बलिया जिला अस्पताल से मरीज को लेकर बीएचयू आई थी। मरीज को भर्ती कराने के बाद सुबह करीब चार बजे वापस लौटते समय सड़क किनारे खड़े डंपर में पीछे से टकरा गई।

हादसे में चालक सुनील कुमार (37) निवासी जिला बस्ती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पेशेंट केयर अश्वनी कुमार घायल हो गए। उन्हें नरपतपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

सूचना पर कैथी चौकी प्रभारी पवन कुमार राय मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों ने टोल प्लाजा के पास सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों को हादसे की बड़ी वजह बताया है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विज्ञान के महत्व पर मंथन

    आशा लाइब्रेरी में विज्ञान आधारित गतिविधियों का आयोजन, बच्चों को वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए किया प्रेरित     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के…

    मुख्यमंत्री के वाराणसी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, पुलिस आयुक्त ने परखी तैयारियां

    वीआईपी रूट और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए निर्देश, ड्रोन-कैमरों व सीसीटीवी से होगी निगरानी     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विज्ञान के महत्व पर मंथन

    अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विज्ञान के महत्व पर मंथन

    मुख्यमंत्री के वाराणसी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, पुलिस आयुक्त ने परखी तैयारियां

    मुख्यमंत्री के वाराणसी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, पुलिस आयुक्त ने परखी तैयारियां

    बाढ़ उतरते ही अस्सी घाट पर शुरू हुई सफाई, गंगा सेवकों ने संभाला मोर्चा

    बाढ़ उतरते ही अस्सी घाट पर शुरू हुई सफाई, गंगा सेवकों ने संभाला मोर्चा

    वन विहार में खिला तीज का रंग, पारंपरिक परिधानों में सजीं महिलाएं

    वन विहार में खिला तीज का रंग, पारंपरिक परिधानों में सजीं महिलाएं

    शास्त्री घाट पर 11वें दिन भी जारी रहा आंदोलन, प्रशासन की सुनवाई का इंतजार

    शास्त्री घाट पर 11वें दिन भी जारी रहा आंदोलन, प्रशासन की सुनवाई का इंतजार

    प्रतापपुर में FIDGI कैंप, किसानों को KCC और e-KCC की दी गई जानकारी

    प्रतापपुर में FIDGI कैंप, किसानों को KCC और e-KCC की दी गई जानकारी