प्रगति विद्यालय में छात्र विदाई समारोह का भव्य आयोजन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजी शाम, मुख्य अतिथि बीईओ प्रीति सिंह ने छात्रों को किया प्रेरित

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चिरईगांव (वाराणसी)। प्रगति विद्यालय गोपपुर, चिरईगांव में सोमवार को छात्र विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी चिरईगांव श्रीमती प्रीति सिंह उपस्थित रहीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान गोरखपुर श्रीमती उषा लता गुप्ता ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान विद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों का स्वागत किया गया।

समारोह में छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और समूह नृत्य सहित कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को आकर्षक बना दिया। बच्चों की प्रतिभा से प्रभावित होकर अतिथियों ने उनकी सराहना की और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर श्री राधे श्याम गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, अभिभावकों और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि का विशेष सहयोग रहा। समारोह के अंत में अतिथियों ने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    गीत-संगीत और उमंग से सजा तीज महोत्सव

    उद्धव फाउंडेशन के आयोजन में महिलाओं ने बिखेरा हुनर, श्वेता अग्रहरि बनीं ‘तीज क्वीन’     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था उद्धव फाउंडेशन के तत्वावधान में…

    15 सितंबर तक मांगें नहीं मानीं तो RTO में तालाबंदी की चेतावनी

    तीन घंटे तक परिवहन विभाग कार्यालय में डटे रहे ट्रांसपोर्टर, बसें खड़ी कर चाबी अधिकारियों को सौंपने का ऐलान     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। परिवहन विभाग से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गीत-संगीत और उमंग से सजा तीज महोत्सव

    गीत-संगीत और उमंग से सजा तीज महोत्सव

    15 सितंबर तक मांगें नहीं मानीं तो RTO में तालाबंदी की चेतावनी

    15 सितंबर तक मांगें नहीं मानीं तो RTO में तालाबंदी की चेतावनी

    साक्षरता से मजबूत होगा जागरूक और संवैधानिक समाज : वक्ता

    साक्षरता से मजबूत होगा जागरूक और संवैधानिक समाज : वक्ता

    सेवा और सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने का संकल्प, लायंस क्लब काशी का अधिष्ठापन समारोह संपन्न

    सेवा और सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने का संकल्प, लायंस क्लब काशी का अधिष्ठापन समारोह संपन्न

    दुर्लभ ओ नेगेटिव रक्त जुटाकर महिला की जान बचाने में बनी मददगार अभ्युदय सेवा समिति

    दुर्लभ ओ नेगेटिव रक्त जुटाकर महिला की जान बचाने में बनी मददगार अभ्युदय सेवा समिति

    शिक्षक दिवस पर बीएचयू में गुरु सम्मान का हरित संदेश

    शिक्षक दिवस पर बीएचयू में गुरु सम्मान का हरित संदेश