जय प्रकाश महाविद्यालय उमरहां में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारम्भ

जिला पंचायत सदस्य रामधारी यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया उद्घाटन, युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए किया प्रेरित

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के उमरहां स्थित जय प्रकाश महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारम्भ सोमवार को किया गया। नौ मार्च से 15 मार्च तक चलने वाले इस शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य चिरईगांव रामधारी यादव ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

मुख्य अतिथि रामधारी यादव ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर से युवाओं में राष्ट्र सेवा की भावना विकसित होती है और समाज के प्रति जिम्मेदारी का बोध होता है।

महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. शिव प्रकाश सिंह ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण व अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने शिविरार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिविर के दौरान क्षेत्र में भ्रमण कर स्वच्छता, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता के प्रति लोगों को प्रेरित करना है, जिससे समाज के विकास में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी द्वारा नियुक्त कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रीना देवी ने शिविरार्थियों को राष्ट्रीय सेवा योजना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

कार्यक्रम का संचालन रविन्द्र कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विनय कुमार श्रीवास्तव ने किया।

इस अवसर पर डॉ. राजमन प्रसाद, राजेश यादव, सतीश पटेल, अनूप यादव, शिवांगी, प्रीति, रूबी, विनोद, रवि सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    गीत-संगीत और उमंग से सजा तीज महोत्सव

    उद्धव फाउंडेशन के आयोजन में महिलाओं ने बिखेरा हुनर, श्वेता अग्रहरि बनीं ‘तीज क्वीन’     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था उद्धव फाउंडेशन के तत्वावधान में…

    15 सितंबर तक मांगें नहीं मानीं तो RTO में तालाबंदी की चेतावनी

    तीन घंटे तक परिवहन विभाग कार्यालय में डटे रहे ट्रांसपोर्टर, बसें खड़ी कर चाबी अधिकारियों को सौंपने का ऐलान     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। परिवहन विभाग से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गीत-संगीत और उमंग से सजा तीज महोत्सव

    गीत-संगीत और उमंग से सजा तीज महोत्सव

    15 सितंबर तक मांगें नहीं मानीं तो RTO में तालाबंदी की चेतावनी

    15 सितंबर तक मांगें नहीं मानीं तो RTO में तालाबंदी की चेतावनी

    साक्षरता से मजबूत होगा जागरूक और संवैधानिक समाज : वक्ता

    साक्षरता से मजबूत होगा जागरूक और संवैधानिक समाज : वक्ता

    सेवा और सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने का संकल्प, लायंस क्लब काशी का अधिष्ठापन समारोह संपन्न

    सेवा और सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने का संकल्प, लायंस क्लब काशी का अधिष्ठापन समारोह संपन्न

    दुर्लभ ओ नेगेटिव रक्त जुटाकर महिला की जान बचाने में बनी मददगार अभ्युदय सेवा समिति

    दुर्लभ ओ नेगेटिव रक्त जुटाकर महिला की जान बचाने में बनी मददगार अभ्युदय सेवा समिति

    शिक्षक दिवस पर बीएचयू में गुरु सम्मान का हरित संदेश

    शिक्षक दिवस पर बीएचयू में गुरु सम्मान का हरित संदेश