वृंदा नगर में होली मिलन समारोह, गुलाब की पंखुड़ियों व गुलाल के साथ झूमे कॉलोनी वासी

मंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा—होली भाईचारे और सौहार्द को मजबूत करने का पर्व

 

 

वाराणसी। वृंदा नगर विकास समिति की ओर से टकटकपुर स्थित वृंदा नगर कॉलोनी में शनिवार को होली मिलन समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलोनी वासियों ने गुलाब की पंखुड़ियों और अबीर-गुलाल के साथ जमकर होली खेली और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्टांप एवं पंजीयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उत्तर प्रदेश सरकार रविंद्र जायसवाल रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि होली प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का पर्व है। ऐसे आयोजनों से समाज में एकजुटता और आपसी संबंध मजबूत होते हैं।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायिका रिंकी सिंह ने होली के गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर माहौल को रंगमय बना दिया। ‘आज बिरज में होली रे रसिया’ और ‘होली खेले मसाने में’ जैसे गीतों पर उपस्थित लोग झूम उठे। वहीं गायक सुरेंद्र सिंह और मनीष यादव ने भी अपनी गायकी से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रविंद्र जायसवाल का स्वागत समिति के संरक्षक कमलेश नारायण सिंह और अध्यक्ष उदयभान सिंह ने अंगवस्त्र, मोमेंटो व माल्यार्पण कर किया। पाण्डेयपुर के पार्षद अशोक मौर्य, सरसौली की पार्षद व भाजपा महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष कुसुम पटेल, पूर्व पार्षद राजेंद्र पटेल तथा चंदौली सांसद प्रतिनिधि नवीन सिंह बबलू का भी सम्मान समिति के सदस्यों द्वारा किया गया।

इस अवसर पर समिति के वरिष्ठ सदस्य सुबोध चंद सामंत उर्फ बंगाली दादा को भी शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। उन्होंने उपस्थित लोगों को आशीर्वचन दिया।

समिति के महामंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह ने सभी अतिथियों, गणमान्य लोगों और कॉलोनी वासियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और अंत में ठंडई, चाट, मिष्ठान व भोजन का भी आनंद लिया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    द एलाइट इंग्लिश स्कूल में स्वच्छता पखवाड़ा और हिन्दी दिवस पर कार्यक्रम

    विद्यार्थियों ने मॉडल, स्लोगन और जागरूकता रैली के जरिए दिया स्वच्छता व हिन्दी के सम्मान का संदेश     रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। स्टेशन रोड स्थित द एलाइट…

    तीज पर भी धरना स्थल से नहीं हटे आंदोलनकारी

    परिवार की उम्मीदों पर भारी पड़ा सामाजिक संकल्प, UGC, SC ST ACT एवं आरक्षण सुधार की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। तीज के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    द एलाइट इंग्लिश स्कूल में स्वच्छता पखवाड़ा और हिन्दी दिवस पर कार्यक्रम

    द एलाइट इंग्लिश स्कूल में स्वच्छता पखवाड़ा और हिन्दी दिवस पर कार्यक्रम

    तीज पर भी धरना स्थल से नहीं हटे आंदोलनकारी

    तीज पर भी धरना स्थल से नहीं हटे आंदोलनकारी

    ‘दक्षिण का चित्र’ दिखाता अनूठा संग्रहालय,दक्षिणचित्रा में सजी है समृद्ध विरासत की जीवंत तस्वीर

    ‘दक्षिण का चित्र’ दिखाता अनूठा संग्रहालय,दक्षिणचित्रा में सजी है समृद्ध विरासत की जीवंत तस्वीर

    काशी की सीवर व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती

    काशी की सीवर व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती

    रक्तवीरों का सम्मान, रक्तदान के लिए बढ़ा उत्साह

    रक्तवीरों का सम्मान, रक्तदान के लिए बढ़ा उत्साह

    काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के CEO विश्व भूषण मिश्र का तबादला

    काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के CEO विश्व भूषण मिश्र का तबादला