मैट्रिमोनियल वेबसाइट से हुई थी पहचान, फोटो-वीडियो वायरल करने व जान से मारने की धमकी का आरोप

मैट्रिमोनियल वेबसाइट से हुई थी पहचान, फोटो-वीडियो वायरल करने व जान से मारने की धमकी का आरोप

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर क्षेत्र की एक युवती ने मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए पहचान होने के बाद शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से मुकरने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता के अनुसार सितंबर 2025 में उसकी पहचान एक युवक से मैट्रिमोनियल वेबसाइट के माध्यम से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और युवक कई बार वाराणसी आकर उससे मिला। आरोप है कि युवक ने शादी का भरोसा दिलाकर युवती से नजदीकियां बढ़ाईं।

युवती का कहना है कि 25 जनवरी 2026 के बाद युवक का व्यवहार अचानक बदल गया और उसने बातचीत कम कर दी। जब युवती ने शादी की बात की तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए शादी से साफ इनकार कर दिया और कथित तौर पर फोटो-वीडियो वायरल करने तथा जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी स्वयं को रक्षा मंत्रालय में कार्यरत बताकर डराने-धमकाने की कोशिश करता है और कहता है कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।

इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विज्ञान के महत्व पर मंथन

    आशा लाइब्रेरी में विज्ञान आधारित गतिविधियों का आयोजन, बच्चों को वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए किया प्रेरित     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के…

    मुख्यमंत्री के वाराणसी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, पुलिस आयुक्त ने परखी तैयारियां

    वीआईपी रूट और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए निर्देश, ड्रोन-कैमरों व सीसीटीवी से होगी निगरानी     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के…

    One thought on “मैट्रिमोनियल वेबसाइट से हुई थी पहचान, फोटो-वीडियो वायरल करने व जान से मारने की धमकी का आरोप

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विज्ञान के महत्व पर मंथन

    अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विज्ञान के महत्व पर मंथन

    मुख्यमंत्री के वाराणसी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, पुलिस आयुक्त ने परखी तैयारियां

    मुख्यमंत्री के वाराणसी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, पुलिस आयुक्त ने परखी तैयारियां

    बाढ़ उतरते ही अस्सी घाट पर शुरू हुई सफाई, गंगा सेवकों ने संभाला मोर्चा

    बाढ़ उतरते ही अस्सी घाट पर शुरू हुई सफाई, गंगा सेवकों ने संभाला मोर्चा

    वन विहार में खिला तीज का रंग, पारंपरिक परिधानों में सजीं महिलाएं

    वन विहार में खिला तीज का रंग, पारंपरिक परिधानों में सजीं महिलाएं

    शास्त्री घाट पर 11वें दिन भी जारी रहा आंदोलन, प्रशासन की सुनवाई का इंतजार

    शास्त्री घाट पर 11वें दिन भी जारी रहा आंदोलन, प्रशासन की सुनवाई का इंतजार

    प्रतापपुर में FIDGI कैंप, किसानों को KCC और e-KCC की दी गई जानकारी

    प्रतापपुर में FIDGI कैंप, किसानों को KCC और e-KCC की दी गई जानकारी