वाराणसी में विशेष अभियान के तहत दो वारंटी गिरफ्तार

चौबेपुर व चोलापुर पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों को भेजा गया जेल

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

वाराणसी। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अपराधियों की धरपकड़ और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत वरुणा जोन पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के नेतृत्व में चौबेपुर और चोलापुर थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया।

सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के पर्यवेक्षण में चौबेपुर थाना पुलिस ने ग्राम पाण्डेयपुर मुनारी निवासी हृदयनाथ पाण्डेय (59) को उनके घर से गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ क्रिमिनल अपील संख्या 1973/1988 में धारा 460/34 आईपीसी के तहत वारंट जारी था।

वहीं चोलापुर थाना पुलिस ने ग्राम भटपुरवा कला (नयापुरा) निवासी सुभाष पटेल (45) को रविवार शाम करीब 7:30 बजे उनके घर से गिरफ्तार किया। वह मुकदमा संख्या 1220/13 में धारा 324, 504 व 506 आईपीसी के तहत वांछित थे।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विज्ञान के महत्व पर मंथन

    आशा लाइब्रेरी में विज्ञान आधारित गतिविधियों का आयोजन, बच्चों को वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए किया प्रेरित     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के…

    मुख्यमंत्री के वाराणसी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, पुलिस आयुक्त ने परखी तैयारियां

    वीआईपी रूट और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए निर्देश, ड्रोन-कैमरों व सीसीटीवी से होगी निगरानी     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विज्ञान के महत्व पर मंथन

    अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विज्ञान के महत्व पर मंथन

    मुख्यमंत्री के वाराणसी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, पुलिस आयुक्त ने परखी तैयारियां

    मुख्यमंत्री के वाराणसी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, पुलिस आयुक्त ने परखी तैयारियां

    बाढ़ उतरते ही अस्सी घाट पर शुरू हुई सफाई, गंगा सेवकों ने संभाला मोर्चा

    बाढ़ उतरते ही अस्सी घाट पर शुरू हुई सफाई, गंगा सेवकों ने संभाला मोर्चा

    वन विहार में खिला तीज का रंग, पारंपरिक परिधानों में सजीं महिलाएं

    वन विहार में खिला तीज का रंग, पारंपरिक परिधानों में सजीं महिलाएं

    शास्त्री घाट पर 11वें दिन भी जारी रहा आंदोलन, प्रशासन की सुनवाई का इंतजार

    शास्त्री घाट पर 11वें दिन भी जारी रहा आंदोलन, प्रशासन की सुनवाई का इंतजार

    प्रतापपुर में FIDGI कैंप, किसानों को KCC और e-KCC की दी गई जानकारी

    प्रतापपुर में FIDGI कैंप, किसानों को KCC और e-KCC की दी गई जानकारी