कानून-व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस ने किया पैदल गश्त

सीओ सदर देवेंद्र कुमार ने व्यापारियों से सीसीटीवी लगाने और अतिक्रमण हटाने की अपील की

 

चंदौली। जनपद में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से सोमवार को सीओ सदर देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में सदर कोतवाली पुलिस ने नगर क्षेत्र में पैदल गश्त किया। पुलिस टीम ने बाजारों, मुख्य सड़कों और भीड़भाड़ वाले स्थानों का जायजा लेते हुए व्यापारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं।

इस दौरान सीओ सदर ने व्यापारियों से दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की, ताकि किसी भी घटना की जांच में पुलिस को सुविधा मिल सके। साथ ही सर्विस रोड पर अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि अवैध कब्जा नहीं हटाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि नगर में संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की कड़ी नजर है और अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सदर कोतवाल विजय बहादुर सिंह, कस्बा इंचार्ज वीरेंद्र कुमार यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सरकारी विद्यालय बना उत्कृष्ट शिक्षा का केंद्र, कॉन्वेंट स्कूलों को दे रहा कड़ी चुनौती

    चंदौली के परोरवा कंपोजिट विद्यालय में आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों पर भी विशेष जोर, लगभग एक हजार छात्र कर रहे अध्ययन   रिपोर्ट विवेक राय  रामनगर (चंदौली)। आज के…

    दो स्वर्ण पदक जीतकर लौटे राज सिंह यादव का हुआ भव्य स्वागत

    महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल से सम्मानित होने पर गृह जनपद में उमड़ा जनसैलाब, जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने किया अभिनंदन   चंदौली। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विज्ञान के महत्व पर मंथन

    अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विज्ञान के महत्व पर मंथन

    मुख्यमंत्री के वाराणसी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, पुलिस आयुक्त ने परखी तैयारियां

    मुख्यमंत्री के वाराणसी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, पुलिस आयुक्त ने परखी तैयारियां

    बाढ़ उतरते ही अस्सी घाट पर शुरू हुई सफाई, गंगा सेवकों ने संभाला मोर्चा

    बाढ़ उतरते ही अस्सी घाट पर शुरू हुई सफाई, गंगा सेवकों ने संभाला मोर्चा

    वन विहार में खिला तीज का रंग, पारंपरिक परिधानों में सजीं महिलाएं

    वन विहार में खिला तीज का रंग, पारंपरिक परिधानों में सजीं महिलाएं

    शास्त्री घाट पर 11वें दिन भी जारी रहा आंदोलन, प्रशासन की सुनवाई का इंतजार

    शास्त्री घाट पर 11वें दिन भी जारी रहा आंदोलन, प्रशासन की सुनवाई का इंतजार

    प्रतापपुर में FIDGI कैंप, किसानों को KCC और e-KCC की दी गई जानकारी

    प्रतापपुर में FIDGI कैंप, किसानों को KCC और e-KCC की दी गई जानकारी