अनिवार्य टेट के विरोध में शिक्षकों ने बांधी काली पट्टी

नियामताबाद बीआरसी पर बैठक, 26 फरवरी को धरना-प्रदर्शन का ऐलान

 

नियामताबाद (चन्दौली)। ब्लॉक संसाधन केंद्र नियामताबाद पर शिक्षकों ने अनिवार्य टेट परीक्षा के विरोध में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने अपने-अपने विद्यालयों में पढ़ाई के दौरान भी काली पट्टी बांधकर शासन के फैसले के खिलाफ आवाज उठाई।

गौरतलब है कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को दो वर्ष के भीतर टेट परीक्षा उत्तीर्ण करना तथा पदोन्नति के लिए भी टेट पास होना अनिवार्य किया गया है। इसी के विरोध में आंदोलन के दूसरे चरण में शिक्षक मैदान में उतरे हैं। यूपी बोर्ड परीक्षा ड्यूटी में लगे शिक्षकों ने भी कार्यस्थल पर काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया।

 

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा ने कहा कि शिक्षक नियुक्ति के समय निर्धारित सभी योग्यताएं पूरी कर चुके हैं, ऐसे में नई अनिवार्यता भेदभावपूर्ण है। ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण कुमार कुशवाहा ने सरकार से एनसीटीई में संशोधन कर टेट से राहत देने की मांग की।

 

टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर 23 से 25 फरवरी तक काली पट्टी अभियान चल रहा है। 26 फरवरी को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर कलेक्ट्रेट तक मार्च निकालते हुए प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा।

प्रदर्शन में प्रवीण कुमार कुशवाहा, दिनेश नारायण सिंह, काशीनाथ सिंह, ज्योति भूषण रौशन, रवि सिंह, अनीता रानी, नूतन, सुखराम शर्मा सहित सैकड़ों शिक्षक शामिल रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बाबा कीनाराम जन्मोत्सव में पहुंचे विधायक सुशील सिंह, लिया आशीर्वाद

    रामगढ़ मठ में हवन-पूजन कर विधायक ने की क्षेत्र के विकास की घोषणा, अगले वर्ष बाबा कीनाराम की भव्य प्रतिमा स्थापित कराने का दिया आश्वासन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप…

    सरकारी विद्यालय बना उत्कृष्ट शिक्षा का केंद्र, कॉन्वेंट स्कूलों को दे रहा कड़ी चुनौती

    चंदौली के परोरवा कंपोजिट विद्यालय में आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों पर भी विशेष जोर, लगभग एक हजार छात्र कर रहे अध्ययन   रिपोर्ट विवेक राय  रामनगर (चंदौली)। आज के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    झारखंड को शिकस्त देकर यूपी ने फाइनल में बनाई जगह, खिताब के लिए बंगाल से होगी भिड़ंत

    झारखंड को शिकस्त देकर यूपी ने फाइनल में बनाई जगह, खिताब के लिए बंगाल से होगी भिड़ंत

    खरगूपुर के भोला मेले में उमड़ा श्रद्धा और स्मृतियों का संगम, स्व. भोला साव को घनश्याम पाठक ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

    खरगूपुर के भोला मेले में उमड़ा श्रद्धा और स्मृतियों का संगम, स्व. भोला साव को घनश्याम पाठक ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

    जंसा पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, एक गिरफ्तार

    जंसा पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, एक गिरफ्तार

    नवरात्रि से पहले शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा का जायजा, अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

    नवरात्रि से पहले शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा का जायजा, अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

    चोलापुर में रंगोली के रंगों से उकेरी गई विकसित भारत की तस्वीर

    चोलापुर में रंगोली के रंगों से उकेरी गई विकसित भारत की तस्वीर

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग