स्वर्वेद महामंदिर परिसर में साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान

चौबेपुर पुलिस ने श्रद्धालुओं को साइबर ठगी से बचने के बताए तरीके, संदिग्ध कॉल और लिंक से सतर्क रहने की दी सलाह

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए चौबेपुर पुलिस ने बुधवार को स्वर्वेद महामंदिर परिसर में साइबर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने वहां मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को साइबर ठगी के तरीकों से अवगत कराते हुए सावधानी बरतने की अपील की।

अभियान के दौरान उपनिरीक्षक चंद्रमोहन यादव, कांस्टेबल शशि सरोज और महिला कांस्टेबल अंजलि ने लोगों को बताया कि किसी भी अनजान नंबर से आने वाली कॉल, संदिग्ध लिंक या ओटीपी साझा करने से बचें। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधी विभिन्न तरीकों से लोगों को झांसे में लेकर ठगी करते हैं, इसलिए हर ऑनलाइन लेन-देन के समय विशेष सतर्कता आवश्यक है।

पुलिसकर्मियों ने लोगों को यह भी जानकारी दी कि यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर ठगी की घटना हो जाती है तो वह तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करा सकता है, जिससे समय रहते कार्रवाई संभव हो सके।

अभियान के दौरान उपस्थित लोगों ने चौबेपुर पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कारगिल विजय दिवस पर काशी विश्वनाथ धाम में वीर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

    नमामि गंगे के तत्वावधान में विशेष प्रार्थना, भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान को किया गया नमन   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को…

    वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने रामनगर का किया औचक निरीक्षण, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

    कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव के साथ किया क्षेत्र भ्रमण, विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों की लगाई फटकार   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाजपा नेता पर हमले के मामले में 10 नामजद सहित अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    भाजपा नेता पर हमले के मामले में 10 नामजद सहित अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    कारगिल विजय दिवस पर काशी विश्वनाथ धाम में वीर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

    कारगिल विजय दिवस पर काशी विश्वनाथ धाम में वीर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

    वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने रामनगर का किया औचक निरीक्षण, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

    वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने रामनगर का किया औचक निरीक्षण, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर महिला सभा का प्रदर्शन

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर महिला सभा का प्रदर्शन

    जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की मध्यस्थता से सुलझा पारिवारिक विवाद, पति-पत्नी के बीच हुआ समझौता

    जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की मध्यस्थता से सुलझा पारिवारिक विवाद, पति-पत्नी के बीच हुआ समझौता

    देवशयनी एकादशी पर संकल्प अन्न क्षेत्र की सेवा निरंतर जारी, 223वें सप्ताह हुआ खिचड़ी प्रसाद वितरण

    देवशयनी एकादशी पर संकल्प अन्न क्षेत्र की सेवा निरंतर जारी, 223वें सप्ताह हुआ खिचड़ी प्रसाद वितरण