जय प्रकाश महाविद्यालय में एनएसएस विशेष शिविर का तीसरा दिन, निकाली स्वच्छता जागरूकता रैली

स्वयंसेवकों ने मलिन बस्ती में पहुंचकर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक, कूड़ा न फैलाने का दिया संदेश

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के उमरहां स्थित जय प्रकाश महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के विशेष शिविर के तीसरे दिन बुधवार को स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान स्वच्छता जनजागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।

पंद्रह मार्च तक चलने वाले इस विशेष शिविर के अंतर्गत सुबह नौ बजे स्वयंसेवक बराईं मलिन बस्ती पहुंचे, जहां उन्होंने स्वच्छता से संबंधित रैली निकाली। रैली के दौरान स्वयंसेवकों ने नारे लगाते हुए ग्रामीणों को कूड़ा-कचरा इधर-उधर न फेंकने, साफ-सफाई बनाए रखने तथा व्यक्तिगत एवं सामुदायिक स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विनय कुमार श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना कर की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के प्रति जागरूकता समाज के स्वस्थ भविष्य के लिए बेहद जरूरी है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रीना देवी के साथ शिवांगी यादव और नवीन कुमार ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कारगिल विजय दिवस पर काशी विश्वनाथ धाम में वीर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

    नमामि गंगे के तत्वावधान में विशेष प्रार्थना, भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान को किया गया नमन   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को…

    वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने रामनगर का किया औचक निरीक्षण, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

    कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव के साथ किया क्षेत्र भ्रमण, विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों की लगाई फटकार   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाजपा नेता पर हमले के मामले में 10 नामजद सहित अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    भाजपा नेता पर हमले के मामले में 10 नामजद सहित अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    कारगिल विजय दिवस पर काशी विश्वनाथ धाम में वीर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

    कारगिल विजय दिवस पर काशी विश्वनाथ धाम में वीर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

    वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने रामनगर का किया औचक निरीक्षण, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

    वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने रामनगर का किया औचक निरीक्षण, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर महिला सभा का प्रदर्शन

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर महिला सभा का प्रदर्शन

    जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की मध्यस्थता से सुलझा पारिवारिक विवाद, पति-पत्नी के बीच हुआ समझौता

    जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की मध्यस्थता से सुलझा पारिवारिक विवाद, पति-पत्नी के बीच हुआ समझौता

    देवशयनी एकादशी पर संकल्प अन्न क्षेत्र की सेवा निरंतर जारी, 223वें सप्ताह हुआ खिचड़ी प्रसाद वितरण

    देवशयनी एकादशी पर संकल्प अन्न क्षेत्र की सेवा निरंतर जारी, 223वें सप्ताह हुआ खिचड़ी प्रसाद वितरण