राष्ट्रीय सम्मेलन में सुंगुलपुर की प्रधान साधना सिंह चौहान सम्मानित

नई दिल्ली में आयोजित सशक्त पंचायत नेत्री अभियान कार्यक्रम में उत्कृष्ट विकास कार्यों के लिए मिला सम्मान

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय 

चौबेपुर (वाराणसी)। पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित सशक्त पंचायत नेत्री अभियान के अंतर्गत 11 मार्च 2026 को अंबेडकर भवन, नई दिल्ली में पंचायतों की निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों का राष्ट्रीय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर देशभर से चयनित महिला जनप्रतिनिधियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों और नवाचारों के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों की उन ग्राम पंचायतों को आमंत्रित किया गया, जिन्होंने अपने क्षेत्रों में विकास और जनहित के उल्लेखनीय कार्य किए हैं। प्रत्येक जिले से एक या दो ग्राम पंचायतों का चयन कर उनके कार्यों को मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया गया, ताकि अन्य ग्राम पंचायतें भी उनसे प्रेरणा लेकर विकास की दिशा में कार्य कर सकें। साथ ही एक मॉडल ग्राम पंचायत के समग्र विकास की योजना बनाकर उसे देशभर में लागू करने की रूपरेखा भी तैयार की जा रही है।

उत्तर प्रदेश से इस सम्मेलन के लिए कुल 135 महिला जनप्रतिनिधियों का चयन किया गया था। इसी क्रम में चौबेपुर क्षेत्र की सुंगुलपुर ग्राम पंचायत की प्रधान साधना सिंह चौहान को उनके उत्कृष्ट कार्यों और सफल विकास पहलों के लिए इस राष्ट्रीय मंच पर सम्मानित किया गया।

सम्मेलन के दौरान साधना सिंह चौहान ने अपने गांव में कराए गए विकास कार्यों और नवाचारों की जानकारी भी साझा की। उनके कार्यों पर आधारित स्क्रिप्ट और वीडियो कंटेंट को भी पंचायती राज मंत्रालय द्वारा कार्यक्रम में प्रस्तुत किया गया।

इस सम्मान से सुंगुलपुर ग्राम पंचायत को नई पहचान मिली है, वहीं वाराणसी जिले का नाम भी राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    दो दिवसीय एफपीओ प्रशिक्षण संपन्न, किसानों की आय बढ़ाने पर रहा विशेष फोकस

    एनसीडीसी क्षेत्रीय निदेशक ने बताए एफपीओ की सफलता के सूत्र, 8 जिलों के 28 एफपीओ प्रतिनिधियों ने लिया प्रशिक्षण   रिपोर्ट : विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी। कृषक उत्पादक संगठन…

    27 दिन बाद गूंजीं विद्यालयों की घंटियां, तिलक और पुष्प वर्षा से हुआ नौनिहालों का स्वागत

    ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद खुले परिषदीय विद्यालय, बच्चों के स्वागत के लिए स्कूलों में रहे विशेष इंतजाम   रिपोर्ट: विवेक राय SHREE 7NEWS, हरहुआ (वाराणसी)। 27 दिनों की ग्रीष्मकालीन छुट्टियों…

    One thought on “राष्ट्रीय सम्मेलन में सुंगुलपुर की प्रधान साधना सिंह चौहान सम्मानित

    1. Hey, rumislots is pretty sweet! Been spinning those virtual reels and landed some nice payouts. The game selection is awesome, and it keeps me entertained for hours. Give it a shot, you might get lucky rumislots!

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दो दिवसीय एफपीओ प्रशिक्षण संपन्न, किसानों की आय बढ़ाने पर रहा विशेष फोकस

    दो दिवसीय एफपीओ प्रशिक्षण संपन्न, किसानों की आय बढ़ाने पर रहा विशेष फोकस

    27 दिन बाद गूंजीं विद्यालयों की घंटियां, तिलक और पुष्प वर्षा से हुआ नौनिहालों का स्वागत

    27 दिन बाद गूंजीं विद्यालयों की घंटियां, तिलक और पुष्प वर्षा से हुआ नौनिहालों का स्वागत

    नर्सिंग होम पर लापरवाही का आरोप, मरीज की किडनी क्षतिग्रस्त होने का दावा

    नर्सिंग होम पर लापरवाही का आरोप, मरीज की किडनी क्षतिग्रस्त होने का दावा

    खेती की नई तकनीकों और गुणवत्तापूर्ण उत्पादों से किसानों को मिलेगा लाभ : एंज़ा ज़ाडेन

    खेती की नई तकनीकों और गुणवत्तापूर्ण उत्पादों से किसानों को मिलेगा लाभ : एंज़ा ज़ाडेन

    वाराणसी मंडल चिकित्सालय में शिशु आहार कक्ष का शुभारंभ

    वाराणसी मंडल चिकित्सालय में शिशु आहार कक्ष का शुभारंभ

    लोकसेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

    लोकसेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित