‘उड़ान’ थीम पर सजा प्राथमिक विद्यालय चंद्रावती का वार्षिक उत्सव

बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मन, अतिथियों ने शिक्षा और बालिका सशक्तिकरण पर दिया जोर

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय चंद्रावती में बुधवार को “उड़ान” थीम पर वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) सारनाथ के प्राचार्य डॉ. उमेश कुमार शुक्ला ने दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना से हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने होली खेले मसाने में, महारास, आदि योगी और आलू की बारात जैसे आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर डायट प्राचार्य डॉ. उमेश कुमार शुक्ला ने कहा कि वर्तमान समय में बेसिक शिक्षा का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। सरकारी विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए अनेक नवाचार किए जा रहे हैं। बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक, रचनात्मक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे उनका सर्वांगीण विकास संभव हो सके। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करते हैं।

उन्होंने विद्यालय के इको क्लब द्वारा चलाए जा रहे प्लास्टिक मुक्त अभियान की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए ऐसे प्रयास बेहद आवश्यक हैं। साथ ही लोगों को कपड़े के थैले के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया।

वहीं भाजपा प्रदेश मंत्री मीना चौबे ने अपने संबोधन में बालिका शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि बेटियों को शिक्षित बनाना समाज के विकास के लिए बेहद जरूरी है। शिक्षित बेटी ही परिवार और समाज को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका डॉ. सुमन कुमारी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुरेश राम ने किया।

इस अवसर पर मार्कंडेय ग्रुप ऑफ आईटीआई के प्रबंधक अपूर्व तिवारी, डायट प्रवक्ता गोविंद चौबे, पी.एन. यादव, दुर्गा सिंह, जितेंद्र सिंह, योगेंद्र यादव, बसंत यादव, मृत्युंजय निषाद, बनारसी यादव, भारतीष मिश्रा, अरुण पांडेय, सुनील कुमार यादव, अरविंद दीक्षित, सुजीत गुप्ता, दुर्गेश चौबे, राजेश यादव, विनोद यादव, भारत लाल जुमरानी, श्याम कुमार यादव, रमेश चंद्र, अनिल कुमार सहित कई शिक्षक, अभिभावक और क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कारगिल विजय दिवस पर काशी विश्वनाथ धाम में वीर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

    नमामि गंगे के तत्वावधान में विशेष प्रार्थना, भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान को किया गया नमन   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को…

    वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने रामनगर का किया औचक निरीक्षण, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

    कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव के साथ किया क्षेत्र भ्रमण, विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों की लगाई फटकार   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाजपा नेता पर हमले के मामले में 10 नामजद सहित अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    भाजपा नेता पर हमले के मामले में 10 नामजद सहित अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    कारगिल विजय दिवस पर काशी विश्वनाथ धाम में वीर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

    कारगिल विजय दिवस पर काशी विश्वनाथ धाम में वीर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

    वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने रामनगर का किया औचक निरीक्षण, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

    वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने रामनगर का किया औचक निरीक्षण, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर महिला सभा का प्रदर्शन

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर महिला सभा का प्रदर्शन

    जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की मध्यस्थता से सुलझा पारिवारिक विवाद, पति-पत्नी के बीच हुआ समझौता

    जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की मध्यस्थता से सुलझा पारिवारिक विवाद, पति-पत्नी के बीच हुआ समझौता

    देवशयनी एकादशी पर संकल्प अन्न क्षेत्र की सेवा निरंतर जारी, 223वें सप्ताह हुआ खिचड़ी प्रसाद वितरण

    देवशयनी एकादशी पर संकल्प अन्न क्षेत्र की सेवा निरंतर जारी, 223वें सप्ताह हुआ खिचड़ी प्रसाद वितरण