बुकिंग के बाद भी गैस सिलेंडर न मिलने से उपभोक्ता परेशान

एजेंसियों व गोदामों पर बढ़ी भीड़, प्रशासन बोला—घरेलू एलपीजी की कोई कमी नहीं

 

वाराणसी। शहर में एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर उपभोक्ताओं में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। कई गैस एजेंसियों पर उपभोक्ता बुकिंग के बाद भी समय से सिलेंडर न मिलने की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। कुछ उपभोक्ताओं का कहना है कि बुकिंग के एक सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी गैस की डिलीवरी नहीं हुई है।

संभावित किल्लत की आशंका के बीच कई लोग गोदामों तक खाली सिलेंडर लेकर पहुंच रहे हैं। टकटकपुर स्थित वाराणसी गैस गोदाम पर भी सुबह से लोगों की भीड़ देखी गई, जहां कई उपभोक्ता सिलेंडर भरवाने के लिए पहुंच गए।

उपभोक्ताओं का कहना है कि पहले बुकिंग के एक-दो दिन के भीतर गैस की डिलीवरी हो जाती थी, लेकिन इस समय देरी हो रही है। कई एजेंसी संचालकों के फोन भी लगातार कॉल आने के कारण बंद मिल रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं को जानकारी लेने में भी परेशानी हो रही है।

वहीं प्रशासन का कहना है कि घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। प्रतिदिन टैंकर आ रहे हैं और एजेंसियों के माध्यम से नियमित रूप से सिलेंडरों की डिलीवरी की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार पहले की लंबित बुकिंग को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है और जल्द ही सभी उपभोक्ताओं तक गैस पहुंचा दी जाएगी।

अधिकारियों ने यह भी बताया कि फिलहाल कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति कुछ कम है, जिसके कारण उसकी सप्लाई प्रभावित हुई है। प्रशासन ने अफवाहों से बचने और घबराकर अतिरिक्त सिलेंडर जमा न करने की अपील भी की है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    दालमंडी में ध्वस्तीकरण अभियान तेज

    पुराने भवनों पर चला पोकलैंड, गुरुवार से 16 नए मकान होंगे जमींदोज SHREE 7NEWS, वाराणसी। दालमंडी क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण और विकास कार्यों को लेकर ध्वस्तीकरण अभियान लगातार तेज होता…

    विवाहिता को फोन कर परेशान करने और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी

    पीड़िता की मां ने चौबेपुर थाने में दी तहरीर, पुलिस ने शुरू की जांच   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) SHREE 7NEWS, चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र में एक विवाहिता को लगातार परेशान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दालमंडी में ध्वस्तीकरण अभियान तेज

    दालमंडी में ध्वस्तीकरण अभियान तेज

    विवाहिता को फोन कर परेशान करने और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी

    विवाहिता को फोन कर परेशान करने और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी

    जनरल स्टोर व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, इलाज के दौरान तोड़ा दम

    जनरल स्टोर व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, इलाज के दौरान तोड़ा दम

    महाराजा सुहेलदेव विजय दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा

    महाराजा सुहेलदेव विजय दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा

    मानेश्वर महादेव मंदिर परिसर में चला स्वच्छता अभियान

    मानेश्वर महादेव मंदिर परिसर में चला स्वच्छता अभियान

    पिंडरा बाइपास पर दर्दनाक हादसा, पुलिस भर्ती परीक्षा देने जा रही युवती समेत पिता की मौत

    पिंडरा बाइपास पर दर्दनाक हादसा, पुलिस भर्ती परीक्षा देने जा रही युवती समेत पिता की मौत