शिक्षामित्र शेख मोहम्मद असगर की मौत को लेकर फैली अफवाहें निराधार, विभाग ने दी सफाई

बीमारी के कारण ली थी ड्यूटी से राहत, एसडीएम ने पहले ही काट दी थी एसआईआर ड्यूटी; शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने परिवार को सौंपी आर्थिक सहायता

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय 

चौबेपुर (वाराणसी)। चोलापुर विकास खण्ड के कौवापुर प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षामित्र शेख मोहम्मद असगर के निधन के बाद सोशल मीडिया पर उनकी मृत्यु को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं सामने आ रही थीं। कुछ लोगों द्वारा यह दावा किया जा रहा था कि उनकी मृत्यु एस.आई.आर. ड्यूटी के दौरान बीमारी के कारण हुई है। हालांकि विभागीय अधिकारियों ने इन दावों को पूरी तरह भ्रामक और निराधार बताया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिक्षामित्र शेख मोहम्मद असगर काफी समय से पीलिया से पीड़ित थे और उनका उपचार चल रहा था। स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्होंने 14 तारीख को प्रार्थना पत्र देकर ड्यूटी से राहत देने की मांग की थी। इसके बाद 16 तारीख को एसडीएम सदर द्वारा उनकी एस.आई.आर. ड्यूटी समाप्त कर दी गई थी।

अधिकारियों के अनुसार उनकी जगह सुपरवाइजर के रूप में जितेंद्र कुमार तथा सहयोगी के रूप में बिरनाथीपुर के सहायक अध्यापक राम जन्म की ड्यूटी लगा दी गई थी।

इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी चोलापुर नागेंद्र सरोज ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही खबरें पूरी तरह भ्रामक और तथ्यहीन हैं। उन्होंने कहा कि विभाग की संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं और बेसिक शिक्षा विभाग इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ा है।

वहीं शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा। टीएससीटी चोलापुर के प्रभारी चंदन विश्वकर्मा के नेतृत्व में करीब 20 शिक्षकों ने आपस में एकत्रित की गई धनराशि परिवार को सौंपते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

इस दौरान प्रधानाध्यापक योगेंद्र यादव, बसंत यादव, बनारसी यादव, दुर्गेश चौबे, संजय यादव, चंदन विश्वकर्मा सहित प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक एवं प्रधानाध्यापक मौजूद रहे और परिवार को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    नेपाल त्रासदी में मृतकों की सद्गति के लिए काशी में त्रिपिंडी श्राद्ध

    अध्यात्म न्याय समिति की ओर से पिशाच मोचन में हुआ वैदिक अनुष्ठान, विश्व कल्याण की कामना     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  वाराणसी। नेपाल में त्रिशूली नदी में अचानक आई…

    जाम और अतिक्रमण पर पुलिस आयुक्त सख्त

    नो-पार्किंग में खड़े वाहनों पर होगी कार्रवाई, यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ नियमित अभियान के निर्देश     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नेपाल त्रासदी में मृतकों की सद्गति के लिए काशी में त्रिपिंडी श्राद्ध

    नेपाल त्रासदी में मृतकों की सद्गति के लिए काशी में त्रिपिंडी श्राद्ध

    जाम और अतिक्रमण पर पुलिस आयुक्त सख्त

    जाम और अतिक्रमण पर पुलिस आयुक्त सख्त

    पेयजल-सीवरेज परियोजनाओं की मंडलायुक्त ने की समीक्षा

    पेयजल-सीवरेज परियोजनाओं की मंडलायुक्त ने की समीक्षा

    पायलट की तबीयत बिगड़ने से मुंबई की इंडिगो उड़ान प्रभावित

    पायलट की तबीयत बिगड़ने से मुंबई की इंडिगो उड़ान प्रभावित

    प्रो. (डा.) सी.पी. सिंह की माताजी के निधन पर संपूर्णानंद पांडेय ने जताया शोक

    प्रो. (डा.) सी.पी. सिंह की माताजी के निधन पर संपूर्णानंद पांडेय ने जताया शोक

    विकसित उत्तर प्रदेश–विकसित भारत 2047 पर शिक्षक संगोष्ठी, उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान

    विकसित उत्तर प्रदेश–विकसित भारत 2047 पर शिक्षक संगोष्ठी, उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान