नमामि गंगे अभियान के तहत विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गंगा टास्क फोर्स ने वृक्षारोपण व जल संरक्षण पर किया प्रेरित, छात्रों ने लिया स्वच्छता का संकल्प

प्रयागराज (करछना/चाका): “तुलसी इस संसार में भांति-भांति के लोग, सबसे हँस मिल बोलिए, नदी नाव संजोग” की भावना के साथ नमामि गंगे अभियान के अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय बसवार, ब्लॉक चाका, तहसील करछना में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गंगा टास्क फोर्स टीम ने छात्रों को पर्यावरण संरक्षण एवं जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद एवं विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे। इस दौरान नमामि गंगे विभाग के सह-संयोजक (काशी प्रांत) राजेश शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने नमामि गंगे (जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार) के मार्गदर्शन में कार्य कर रही गंगा टास्क फोर्स टीम का आभार व्यक्त किया और क्षेत्रवासियों से सुरक्षित स्थानों पर व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण करने की अपील की।

अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस और अंतर्राष्ट्रीय जल दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। गंगा टास्क फोर्स टीम द्वारा पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ कपड़े के थैले और पौधों का वितरण किया गया। साथ ही सभी उपस्थित लोगों ने स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में जलज टीम के परियोजना सहायक चंदू निषाद ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर गंगा टास्क फोर्स के सुरजीत, नायब सूबेदार मनोज कुमार, संजय चौधरी, पूनम निषाद, जितेंद्र निषाद सहित गंगा प्रहरी एवं विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    गंगा टास्क फोर्स ने अरैल घाट और संगम वीआईपी घाट पर सफाई के साथ लोगों को किया जागरूक, जल संरक्षण का दिया संदेश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय प्रयागराज।…

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    विश्व हिंदू महासंघ ने प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौंपे जाने वाले ज्ञापन में भूमि संबंधी विवाद के समाधान की उठाई मांग   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  मथुरा। विश्व हिंदू महासंघ,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान