स्कूल चलो अभियान रैली से गूंजा भंदहांकला, शत-प्रतिशत नामांकन का संकल्प

छात्र-छात्राओं ने नारों के जरिए दिया शिक्षा का संदेश, अभिभावकों से नामांकन कराने की अपील

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने और अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कंपोजिट विद्यालय भंदहांकला द्वारा गुरुवार को ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। रैली विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर कैथी चौराहे तक पहुंची और पुनः विद्यालय आकर समाप्त हुई।

रैली में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शिक्षा के महत्व को दर्शाते हुए आकर्षक नारे लगाए। “आधी रोटी खाएंगे, फिर भी स्कूल जाएंगे”, “एक दो तीन चार, शिक्षा की जय-जयकार” तथा “मम्मी-पापा हमें पढ़ाओ, स्कूल में चलकर नाम लिखाओ” जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

इस दौरान विद्यालय की प्रधानाध्यापिका एवं सहायक अध्यापकों ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का समय से विद्यालय में नामांकन कराएं। शिक्षकों ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा से जोड़ना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है और यही उनके उज्ज्वल भविष्य का आधार है।

रैली में चंद्रावती, स्मिता सिंह, नीलम शाह गोंड, रमेश कुमार, अर्चना सिंह, रमाशंकर यादव, प्रतिमा भारती, लक्ष्मी यादव, श्वेत कमल रघुवंशी, सरिता सिंह और मंजू यादव सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    समाजवादी पार्टी ने फूलन देवी की 25वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

    बलुआ घाट पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर किया नमन, सामाजिक न्याय के विचारों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प     रिपोर्ट विवेक राय  रामनगर…

    हेड कांस्टेबल नीरज द्विवेदी ने रक्तदान कर कैंसर मरीज की बचाई उम्मीद

    टाटा कैंसर हॉस्पिटल में भर्ती मरीज को तत्काल रक्त उपलब्ध कराया, मानवता और सेवा भाव की पेश की मिसाल   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। भारत रक्त सेवा मंच पुलिस परिवार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    समाजवादी पार्टी ने फूलन देवी की 25वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

    समाजवादी पार्टी ने फूलन देवी की 25वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

    हेड कांस्टेबल नीरज द्विवेदी ने रक्तदान कर कैंसर मरीज की बचाई उम्मीद

    हेड कांस्टेबल नीरज द्विवेदी ने रक्तदान कर कैंसर मरीज की बचाई उम्मीद

    शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की प्राचार्य ने की अपील, निषेधाज्ञा का पालन करने का आग्रह

    शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की प्राचार्य ने की अपील, निषेधाज्ञा का पालन करने का आग्रह

    सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश के लिए प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना के निर्देश

    सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश के लिए प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना के निर्देश

    दुर्गा मंदिर रोड की जर्जर सड़क बनी मुसीबत, गड्ढों से हादसों का बढ़ा खतरा

    दुर्गा मंदिर रोड की जर्जर सड़क बनी मुसीबत, गड्ढों से हादसों का बढ़ा खतरा

    मारवाड़ी युवक समिति शिवपुर का सांस्कृतिक सावन मेला आज, खरीदारी के साथ मिलेंगे आकर्षक उपहार

    मारवाड़ी युवक समिति शिवपुर का सांस्कृतिक सावन मेला आज, खरीदारी के साथ मिलेंगे आकर्षक उपहार