रोडवेज बस की टक्कर में महिला की मौत, पहचान इंद्रकला तिवारी के रूप में हुई

डुबकियां बाजार के पास हुआ हादसा, बाइक सवार सेवानिवृत्त दारोगा घायल

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के डुबकियां बाजार स्थित पेट्रोल पंप के सामने बने कट पर मंगलवार शाम करीब 4:50 बजे हुए सड़क हादसे में मृत महिला की पहचान इंद्रकला तिवारी (38) पत्नी रामप्रवेश तिवारी, निवासी डेढ़वल सैदपुर के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिवपूजन चौबे (61), जो सेवानिवृत्त दारोगा हैं, वाराणसी से चौबेपुर की ओर जा रहे थे। रास्ते में उमरहां के पास उन्होंने इंद्रकला तिवारी को लिफ्ट देकर अपने साथ बैठा लिया था।

बताया जाता है कि जैसे ही बाइक डुबकियां पेट्रोल पंप के सामने बने कट के पास पहुंची, पीछे से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि महिला सड़क पर गिर पड़ीं और सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में बाइक चला रहे शिवपूजन चौबे को मामूली चोटें आईं, जिनका इलाज कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।

मृतका के देवर दिनेश तिवारी ने बताया कि उनके भाई रामप्रवेश तिवारी हैदराबाद में नौकरी करते हैं, जबकि उनका पुत्र लेढूपुर में रहकर पढ़ाई कर रहा है। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    डॉ. संजय सिंह चौहान का ऐलान—2027 के विधानसभा चुनाव में 250 सीटों पर उतारेगी पार्टी के प्रत्याशी     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के मुनारी खेल…

    रामनगर रामलीला: जयंत प्रसंग से पंचवटी निवास तक की लीला का हुआ मंचन

    भगवान श्रीराम ने दुष्टों के संहार का लिया संकल्प, ऋषि-मुनियों को दिया अभय; लक्ष्मण को समझाया माया और भक्ति का रहस्य     रामनगर (वाराणसी)। रामनगर की विश्वप्रसिद्ध रामलीला के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    रामनगर रामलीला: जयंत प्रसंग से पंचवटी निवास तक की लीला का हुआ मंचन

    रामनगर रामलीला: जयंत प्रसंग से पंचवटी निवास तक की लीला का हुआ मंचन

    आईआईवीआर में प्रौद्योगिकी दिवस-2026 का आयोजन, 10 उन्नत सब्जी प्रौद्योगिकियों के हुए समझौते

    आईआईवीआर में प्रौद्योगिकी दिवस-2026 का आयोजन, 10 उन्नत सब्जी प्रौद्योगिकियों के हुए समझौते

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संघ नेता सुरेश सिंह गौतम के निधन पर जताया शोक

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संघ नेता सुरेश सिंह गौतम के निधन पर जताया शोक

    गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने के अभियान को जीशान अंसारी का समर्थन

    गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने के अभियान को जीशान अंसारी का समर्थन

    शरदकालीन बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में लाइब्रेरी पंचम बनी विजेता

    शरदकालीन बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में लाइब्रेरी पंचम बनी विजेता