पुरानी रंजिश में हुई मारपीट के बाद गई जान, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर भेजा जेल
चौबेपुर (वाराणसी)। थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में एक युवक की मौत के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, मृतक द्वारा आरोपियों के विकलांग भाई को गाली देने के बाद विवाद बढ़ गया था। इसी दौरान हुई मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
मामले में पुलिस ने अभिषेक सिंह उर्फ ठल्लू सिंह और शिवा सिंह, निवासी धौरहरा को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक बीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन को भी सीज कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने यह भी बताया कि मृतक के खिलाफ वर्ष 2023 में आर्म्स एक्ट के दो, एनडीपीएस एक्ट का एक तथा धमकी से संबंधित एक मुकदमा पहले से दर्ज था।





