नगवा में नि:शुल्क नेत्र शिविर, 80 लोगों की जांच कर वितरित किए गए चश्मे

‘नई सुबह एक उम्मीद’ संस्था की पहल—नेत्रदान और आंखों की सुरक्षा को लेकर जागरूकता भी बढ़ाई

 

वाराणसी: नगवा वार्ड स्थित रविदास मंदिर परिसर में ‘नई सुबह एक उम्मीद’ सामाजिक संस्था के तत्वावधान में नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने भाग लेकर अपनी आंखों की जांच कराई और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित समाजसेवी सीमा अग्रवाल ने नेत्रों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आंखें मानव शरीर का सबसे मूल्यवान अंग हैं, जिनके माध्यम से ही हम दुनिया को देख और समझ पाते हैं। उन्होंने नियमित नेत्र परीक्षण की आवश्यकता पर जोर देते हुए बताया कि समय रहते जांच कराने से मोतियाबिंद, ग्लूकोमा और दृष्टिदोष जैसे रोगों का आसानी से उपचार संभव है।

शिविर का संचालन संस्था की अध्यक्ष ममता ने किया। साह हॉस्पिटल, रामकटोरा की ‘नेत्र सुरक्षा एवं नेत्रदान’ मुहिम के अंतर्गत वाराणसी आई बैंक सोसाइटी के सहयोग से डॉ. अजय मौर्या और उनकी टीम ने लगभग 80 लोगों की आंखों की जांच की। जांच के बाद जरूरतमंदों को मौके पर ही नि:शुल्क चश्मे वितरित किए गए।

इस दौरान संस्था द्वारा लोगों को नेत्रदान के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। अध्यक्ष ममता ने बताया कि नेत्रदान एक महान कार्य है, जिससे मृत्यु के बाद भी किसी के जीवन में प्रकाश लाया जा सकता है। साथ ही उन्होंने आंखों की देखभाल के उपाय, संतुलित आहार, स्क्रीन से दूरी बनाए रखने और आंखों से जुड़े रोगों के लक्षणों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

शिविर को सफल बनाने में विजय कुमार, मोहम्मद अनीस, मंगेश्वर प्रसाद, रवि कुमार, उषा देवी, राजश्री साहनी, सुषमा कुमारी एवं सीमा देवी सहित कई लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। बड़ी संख्या में स्थानीय महिला-पुरुषों ने शिविर का लाभ उठाया।

कार्यक्रम के अंत में संस्था अध्यक्ष ममता ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए शिविर के सफल समापन की घोषणा की।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी और रॉड से हमले में पांच घायल

    पीड़ितों ने पुलिस पर तहरीर बदलने का दबाव बनाने का लगाया आरोप, मुकदमा दर्ज न होने से नाराजगी; थानाध्यक्ष बोले—किसी पक्ष से नहीं मिली तहरीर     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप…

    मिशन नारी शक्ति: विशाखा बनीं एक दिन की प्रधानाचार्या, विद्यालय ने दी ₹2100 की प्रोत्साहन राशि

    जिला स्तरीय पोल खेल में गोल्ड मेडल के साथ प्रथम स्थान हासिल करने पर विद्यालय ने माफ किया पूरा शिक्षण शुल्क, प्रधानाचार्य और प्रबंधक ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी और रॉड से हमले में पांच घायल

    जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी और रॉड से हमले में पांच घायल

    मिशन नारी शक्ति: विशाखा बनीं एक दिन की प्रधानाचार्या, विद्यालय ने दी ₹2100 की प्रोत्साहन राशि

    मिशन नारी शक्ति: विशाखा बनीं एक दिन की प्रधानाचार्या, विद्यालय ने दी ₹2100 की प्रोत्साहन राशि

    मिशन शक्ति फेज-6: छात्राओं ने किया इंडियन बैंक का शैक्षिक भ्रमण

    मिशन शक्ति फेज-6: छात्राओं ने किया इंडियन बैंक का शैक्षिक भ्रमण

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, नरपतपुर गांव में शोक

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, नरपतपुर गांव में शोक

    चौबेपुर रामलीला में सूर्पनखा नासिका छेदन से सीता हरण तक की लीला का भावपूर्ण मंचन

    चौबेपुर रामलीला में सूर्पनखा नासिका छेदन से सीता हरण तक की लीला का भावपूर्ण मंचन

    मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

    मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक