चोलापुर के श्री आदित्य नारायण सिंह पब्लिक स्कूल के 10वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत 

उत्कर्ष कुमार सिंह 94% अंकों के साथ टॉपर, 6 छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल कर बढ़ाया गौरव

चोलापुर (वाराणसी) : सीबीएसई बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में श्री आदित्य नारायण सिंह पब्लिक स्कूल, चोलापुर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस वर्ष भी विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे शैक्षणिक गुणवत्ता की मजबूत छवि सामने आई।

विद्यालय के उत्कर्ष कुमार सिंह ने 94% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं वैभवी सिंह ने 93% अंकों के साथ द्वितीय तथा सागर यादव ने 91.2% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। कुल 6 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कर विशेष उपलब्धि दर्ज की, जबकि 20 छात्रों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

अन्य प्रमुख सफल विद्यार्थियों में अंशिका बरनवाल, सक्षम पटेल, शिवम यादव (90%), नितिन नाई (89.2%), सौम्या सेठ (89%), पवन गिरी (88.6%), आकृति मौर्य (88%), किशन यादव (86.4%), वर्षा कनौजिया, अनुष्का गोस्वामी, शिवांश सिंह (85%), रितिका सिंह, दर्शन सोनी (82%), स्मिता अवतार (81.8%), आदित्य सेठ (81%), सृजन पटेल (80.4%) एवं हर्ष श्रीवास्तव (80%) शामिल रहे।

विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष कुमार सिंह एवं सहायक निदेशिका दिव्या सिंह ने सभी विद्यार्थियों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने छात्रों को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया।

प्रधानाचार्य ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए आगे भी उच्च लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयासरत रहने और समाज के लिए उदाहरण बनने का संदेश दिया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी और रॉड से हमले में पांच घायल

    पीड़ितों ने पुलिस पर तहरीर बदलने का दबाव बनाने का लगाया आरोप, मुकदमा दर्ज न होने से नाराजगी; थानाध्यक्ष बोले—किसी पक्ष से नहीं मिली तहरीर     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप…

    मिशन नारी शक्ति: विशाखा बनीं एक दिन की प्रधानाचार्या, विद्यालय ने दी ₹2100 की प्रोत्साहन राशि

    जिला स्तरीय पोल खेल में गोल्ड मेडल के साथ प्रथम स्थान हासिल करने पर विद्यालय ने माफ किया पूरा शिक्षण शुल्क, प्रधानाचार्य और प्रबंधक ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी और रॉड से हमले में पांच घायल

    जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी और रॉड से हमले में पांच घायल

    मिशन नारी शक्ति: विशाखा बनीं एक दिन की प्रधानाचार्या, विद्यालय ने दी ₹2100 की प्रोत्साहन राशि

    मिशन नारी शक्ति: विशाखा बनीं एक दिन की प्रधानाचार्या, विद्यालय ने दी ₹2100 की प्रोत्साहन राशि

    मिशन शक्ति फेज-6: छात्राओं ने किया इंडियन बैंक का शैक्षिक भ्रमण

    मिशन शक्ति फेज-6: छात्राओं ने किया इंडियन बैंक का शैक्षिक भ्रमण

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, नरपतपुर गांव में शोक

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, नरपतपुर गांव में शोक

    चौबेपुर रामलीला में सूर्पनखा नासिका छेदन से सीता हरण तक की लीला का भावपूर्ण मंचन

    चौबेपुर रामलीला में सूर्पनखा नासिका छेदन से सीता हरण तक की लीला का भावपूर्ण मंचन

    मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

    मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक