उपराष्ट्रपति और मुख्यमंत्री ने बाबा कालभैरव व बाबा विश्वनाथ के दरबार में टेका मत्था

षोडशोपचार पूजन और अभिषेक कर देश की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की, सीएम योगी ने अंगवस्त्रम और स्मृति चिह्न भेंटकर किया स्वागत

 

 

वाराणसी। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे। इस दौरान दोनों ने काशी की धार्मिक परंपरा के अनुरूप सबसे पहले काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव के दरबार में हाजिरी लगाई और विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। उन्होंने लोकमंगल, जनकल्याण और देश की सुख-समृद्धि की कामना की।

 

बाबा कालभैरव के दर्शन के बाद उपराष्ट्रपति और मुख्यमंत्री श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। यहां गर्भगृह में दोनों ने बाबा विश्वनाथ का षोडशोपचार पूजन और अभिषेक किया। उन्होंने देश में सुख, शांति और समृद्धि के साथ जनहित एवं लोककल्याण की कामना करते हुए बाबा का आशीर्वाद लिया।

 

इस अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ धाम परिसर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को अंगवस्त्रम और स्मृति चिह्न भेंटकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। दोनों अतिथियों ने काशी की प्राचीन आध्यात्मिक परंपरा के अनुरूप मंदिर में पूजा-अर्चना की।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बाबा काल भैरव के दरबार में पहुंचे नए पुलिस कमिश्नर

    आईपीएस किरण एस. ने पूजा-अर्चना कर संभाली जिम्मेदारी, कानून-व्यवस्था मजबूत करने का संकल्प     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। वाराणसी के नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर आईपीएस किरण एस. ने पदभार…

    स्वेटर और टोपी पाकर खिले बच्चों के चेहरे

    उमरहां प्राथमिक विद्यालय में वितरण समारोह आयोजित, खंड शिक्षा अधिकारी सुमन केसरवानी ने बच्चों को किया प्रोत्साहित     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। बढ़ती ठंड से स्कूली बच्चों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उपराष्ट्रपति और मुख्यमंत्री ने बाबा कालभैरव व बाबा विश्वनाथ के दरबार में टेका मत्था

    उपराष्ट्रपति और मुख्यमंत्री ने बाबा कालभैरव व बाबा विश्वनाथ के दरबार में टेका मत्था

    बाबा काल भैरव के दरबार में पहुंचे नए पुलिस कमिश्नर

    बाबा काल भैरव के दरबार में पहुंचे नए पुलिस कमिश्नर

    स्वेटर और टोपी पाकर खिले बच्चों के चेहरे

    स्वेटर और टोपी पाकर खिले बच्चों के चेहरे

    स्कैनर से भुगतान को लेकर पेट्रोल पंप पर बवाल, ग्राहक से मारपीट

    स्कैनर से भुगतान को लेकर पेट्रोल पंप पर बवाल, ग्राहक से मारपीट

    मकान के सामने खड़ी स्कॉर्पियो लेकर चंपत हुए चोर

    मकान के सामने खड़ी स्कॉर्पियो लेकर चंपत हुए चोर

    नमो घाट पर काशी तमिल संगमम् की मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का शुभारंभ

    नमो घाट पर काशी तमिल संगमम् की मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का शुभारंभ