व्यापारियों ने नवागत डीसीपी नीतू कादयान का किया भव्य स्वागत, समस्याओं के समाधान का मिला भरोसा

सुरक्षा, यातायात व बाजार व्यवस्था पर हुई चर्चा; जल्द संयुक्त बैठक कराने का आश्वासन

वाराणसी: कमिश्नरेट पुलिस के गोमती जोन में नवागत डीसीपी नीतू कादयान के आगमन पर व्यापारियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने डीसीपी से शिष्टाचार भेंट कर उनका स्वागत किया और उन्हें अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न व पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर विभिन्न बाजारों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष शुभम सिंह, फूलपुर व्यापार मंडल से राजकुमार गुप्ता ‘राजू’, विक्की गोंड, मंगारी व्यापार मंडल अध्यक्ष पप्पू सिंह, प्रमोद पांडे, महिला युवा जिलाध्यक्ष राधिका तिवारी (मिर्जामुराद), प्रदेश महामंत्री विरेंद्र गुप्ता, हाथी बाजार अध्यक्ष शुभम ठाकुर, सिंधोरा बाजार महामंत्री सुबास जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह तथा पत्रकार अजय कुमार दुबे सहित करीब 30 बाजारों के अध्यक्ष व महामंत्री शामिल रहे।

बैठक के दौरान व्यापारियों ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात अव्यवस्था तथा बाजारों में मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को विस्तार से डीसीपी के समक्ष रखा।

डीसीपी नीतू कादयान ने सभी प्रतिनिधियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही सभी व्यापार मंडलों के साथ एक संयुक्त बैठक उनके कार्यालय में आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही थाना स्तर पर प्रत्येक माह नियमित बैठक कर बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा, जिससे सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत हो सके।

डीसीपी के इस सकारात्मक रुख से व्यापारियों में नई उम्मीद जगी है कि उनकी समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी समाधान संभव हो सकेगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    गंगा-गोमती के बढ़ते जलस्तर से अजगरा में बाढ़ का संकट, विधायक त्रिभुवन राम ने किया प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

    गंगा-गोमती के बढ़ते जलस्तर से अजगरा में बाढ़ का संकट, विधायक त्रिभुवन राम ने किया प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। अजगरा विधानसभा क्षेत्र में…

    अधूरे हाईवे पर टोल वसूली के खिलाफ 30 सितंबर को धरना देगा किसान संगठन

    पूर्वांचल किसान संगठन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, 15 सितंबर तक कार्रवाई का अल्टीमेटम; टोल प्लाजा बंद कराने समेत भारी वाहनों पर रोक और लंबित मुआवजे की मांग    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गंगा-गोमती के बढ़ते जलस्तर से अजगरा में बाढ़ का संकट, विधायक त्रिभुवन राम ने किया प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

    गंगा-गोमती के बढ़ते जलस्तर से अजगरा में बाढ़ का संकट, विधायक त्रिभुवन राम ने किया प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

    अधूरे हाईवे पर टोल वसूली के खिलाफ 30 सितंबर को धरना देगा किसान संगठन

    अधूरे हाईवे पर टोल वसूली के खिलाफ 30 सितंबर को धरना देगा किसान संगठन

    चोलापुर में चोरों का आतंक, एक ही रात दो पड़ोसी घरों में लाखों की चोरी

    चोलापुर में चोरों का आतंक, एक ही रात दो पड़ोसी घरों में लाखों की चोरी

    कमीशन वृद्धि पर कोटेदारों ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का किया सम्मान

    कमीशन वृद्धि पर कोटेदारों ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का किया सम्मान

    गंगा-वरुणा के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन अलर्ट, मोटर बोट से किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

    गंगा-वरुणा के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन अलर्ट, मोटर बोट से किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

    उमा मेमोरियल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना कृष्ण जन्मोत्सव

    उमा मेमोरियल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना कृष्ण जन्मोत्सव