स्व. विजय कुमार सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, भावुक माहौल में दी गई नमन

परिजनों व शुभचिंतकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया स्मरण, आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

वाराणसी: चिरईगांव क्षेत्र के पियरी स्थित भगवती धाम इंटर कॉलेज के पूर्व प्रबंधक स्वर्गीय विजय कुमार सिंह की पुण्यतिथि श्रद्धा और भावनाओं के बीच मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में परिजनों एवं शुभचिंतकों ने उनके चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक व्यंजनों से सुसज्जित भोग अर्पित किया गया। उपस्थित लोगों ने नम आंखों से स्व. सिंह को याद करते हुए उनके सरल स्वभाव, सामाजिक सरोकारों और परिवार के प्रति समर्पण को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

सभा में वक्ताओं ने स्व. विजय कुमार सिंह को एक प्रेरणास्रोत व्यक्तित्व बताते हुए कहा कि उनके विचार और जीवन मूल्यों से समाज को दिशा मिलती रहेगी। उन्होंने कहा कि स्व. सिंह के आदर्श आज भी लोगों के लिए मार्गदर्शक हैं।

इस अवसर पर उनके बड़े पुत्र अधिवक्ता अनुज कुमार सिंह सहित अन्य परिजनों व शुभचिंतकों ने उनके बताए मार्ग पर चलने और उनके अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन शांतिपाठ, आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ, जिसमें परिवार के सदस्य एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    गंगा-गोमती के बढ़ते जलस्तर से अजगरा में बाढ़ का संकट, विधायक त्रिभुवन राम ने किया प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

    गंगा-गोमती के बढ़ते जलस्तर से अजगरा में बाढ़ का संकट, विधायक त्रिभुवन राम ने किया प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। अजगरा विधानसभा क्षेत्र में…

    अधूरे हाईवे पर टोल वसूली के खिलाफ 30 सितंबर को धरना देगा किसान संगठन

    पूर्वांचल किसान संगठन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, 15 सितंबर तक कार्रवाई का अल्टीमेटम; टोल प्लाजा बंद कराने समेत भारी वाहनों पर रोक और लंबित मुआवजे की मांग    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गंगा-गोमती के बढ़ते जलस्तर से अजगरा में बाढ़ का संकट, विधायक त्रिभुवन राम ने किया प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

    गंगा-गोमती के बढ़ते जलस्तर से अजगरा में बाढ़ का संकट, विधायक त्रिभुवन राम ने किया प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

    अधूरे हाईवे पर टोल वसूली के खिलाफ 30 सितंबर को धरना देगा किसान संगठन

    अधूरे हाईवे पर टोल वसूली के खिलाफ 30 सितंबर को धरना देगा किसान संगठन

    चोलापुर में चोरों का आतंक, एक ही रात दो पड़ोसी घरों में लाखों की चोरी

    चोलापुर में चोरों का आतंक, एक ही रात दो पड़ोसी घरों में लाखों की चोरी

    कमीशन वृद्धि पर कोटेदारों ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का किया सम्मान

    कमीशन वृद्धि पर कोटेदारों ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का किया सम्मान

    गंगा-वरुणा के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन अलर्ट, मोटर बोट से किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

    गंगा-वरुणा के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन अलर्ट, मोटर बोट से किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

    उमा मेमोरियल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना कृष्ण जन्मोत्सव

    उमा मेमोरियल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना कृष्ण जन्मोत्सव