फार्मर रजिस्ट्री कैंप का एडीओ कृषि ने किया औचक निरीक्षण

किसानों को संतुलित उर्वरक व हरी खाद अपनाने की दी सलाह, मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने पर जोर

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी): कृषि विभाग के सहायक विकास अधिकारी (कृषि) केशव प्रसाद यादव ने रविवार को क्षेत्र के ढांका गांव में आयोजित फार्मर रजिस्ट्री कैंप का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कैंप में बीटीएम की उपस्थिति में किसानों की फार्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया जारी मिली, जिस पर उन्होंने संतोष जताया।

इस दौरान एडीओ कृषि ने मौके पर मौजूद किसानों को संतुलित उर्वरकों के प्रयोग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि गेहूं की फसल कटाई के बाद खेतों की मिट्टी को पलटने वाले हल से गहरी जुताई करें और इसके बाद हरी खाद के रूप में ढैंचा की बुवाई अवश्य करें।

बीटीएम देवमणि त्रिपाठी ने किसानों को संबोधित करते हुए बताया कि मिट्टी की सेहत बनाए रखने के लिए ढैंचा अथवा सनई जैसी हरी खाद का प्रयोग बेहद लाभकारी है। इससे खेत में ऑर्गेनिक कार्बन और नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ती है, मिट्टी की भौतिक संरचना में सुधार होता है तथा रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम होने से खेती की लागत भी घटती है।

निरीक्षण के दौरान साधु, अजगुत राम, गायत्री देवी, शिवशंकर, अनूप पांडेय सहित कई किसान उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अधूरे हाईवे पर टोल वसूली के खिलाफ 30 सितंबर को धरना देगा किसान संगठन

    पूर्वांचल किसान संगठन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, 15 सितंबर तक कार्रवाई का अल्टीमेटम; टोल प्लाजा बंद कराने समेत भारी वाहनों पर रोक और लंबित मुआवजे की मांग    …

    चोलापुर में चोरों का आतंक, एक ही रात दो पड़ोसी घरों में लाखों की चोरी

    अलमारी और बक्सों के ताले तोड़कर जेवरात व नकदी ले गए चोर, CCTV फुटेज से सुराग जुटा रही पुलिस     रिपोर्ट विवेक राय  चोलापुर (वाराणसी)। चोलापुर थाना क्षेत्र के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अधूरे हाईवे पर टोल वसूली के खिलाफ 30 सितंबर को धरना देगा किसान संगठन

    अधूरे हाईवे पर टोल वसूली के खिलाफ 30 सितंबर को धरना देगा किसान संगठन

    चोलापुर में चोरों का आतंक, एक ही रात दो पड़ोसी घरों में लाखों की चोरी

    चोलापुर में चोरों का आतंक, एक ही रात दो पड़ोसी घरों में लाखों की चोरी

    कमीशन वृद्धि पर कोटेदारों ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का किया सम्मान

    कमीशन वृद्धि पर कोटेदारों ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का किया सम्मान

    गंगा-वरुणा के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन अलर्ट, मोटर बोट से किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

    गंगा-वरुणा के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन अलर्ट, मोटर बोट से किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

    उमा मेमोरियल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना कृष्ण जन्मोत्सव

    उमा मेमोरियल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना कृष्ण जन्मोत्सव

    बीएचयू विश्वनाथ मंदिर परिसर में पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

    बीएचयू विश्वनाथ मंदिर परिसर में पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प