आज से शुरू हुआ मई माह का निःशुल्क राशन वितरण

8 मई तक मिलेगा खाद्यान्न, आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

 

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत मई 2026 माह का निःशुल्क राशन वितरण शुक्रवार 24 अप्रैल से प्रारंभ हो गया है, जो 8 मई तक जारी रहेगा। जिला पूर्ति कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि यह वितरण राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत पात्र गृहस्थी एवं अंत्योदय कार्डधारकों को उपलब्ध कराया जाएगा।

 

जिला पूर्ति अधिकारी कृष्ण वल्लभ सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उचित दर की दुकानों पर प्रतिदिन सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक राशन वितरित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लाभार्थी सुविधा का लाभ उठा सकें।

 

अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 35 किलोग्राम खाद्यान्न (10 किलोग्राम गेहूं व 25 किलोग्राम चावल) दिया जाएगा। वहीं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट 5 किलोग्राम खाद्यान्न (1 किलोग्राम गेहूं व 4 किलोग्राम चावल) वितरित किया जाएगा।

 

राशन प्राप्त करने के लिए आधार आधारित प्रमाणीकरण अनिवार्य किया गया है। अधिकारियों ने लाभार्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि से पहले अपना खाद्यान्न अवश्य प्राप्त कर लें।

 

क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी गुलाब यादव एवं पूर्ति निरीक्षक संजय सिंह ने राशन कार्डधारकों से जल्द से जल्द केवाईसी कराने को कहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि जिन लोगों का केवाईसी पूरा नहीं होगा, उनका नाम सूची से स्वतः हटाया जा सकता है।

 

जिला पूर्ति अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वितरण प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और सुचारु ढंग से संपन्न कराई जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स की बैठक में मांगों को लेकर बनी रणनीति

    चिकित्सा प्रतिपूर्ति में देरी पर जताया विरोध, आठवें वेतन आयोग समेत कई मांगों को लेकर संघर्ष का लिया संकल्प   रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान उत्तर…

    हेलमेट सुरक्षा कवच, लापरवाही पड़ सकती है भारी : एसडीएम

    अभ्युदय सेवा समिति व ट्रायेस क्लासेस ने चलाया जागरूकता अभियान, दोपहिया चालकों को वितरित किए निःशुल्क हेलमेट     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय फूलपुर (वाराणसी)। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ. संतोष कुमार शुक्ल को मिला ‘आचार्य नरेन्द्र देव सम्मान-2026’

    डॉ. संतोष कुमार शुक्ल को मिला ‘आचार्य नरेन्द्र देव सम्मान-2026’

    वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स की बैठक में मांगों को लेकर बनी रणनीति

    वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स की बैठक में मांगों को लेकर बनी रणनीति

    हेलमेट सुरक्षा कवच, लापरवाही पड़ सकती है भारी : एसडीएम

    हेलमेट सुरक्षा कवच, लापरवाही पड़ सकती है भारी : एसडीएम

    वाराणसी के आदित्य पांडेय का यूएनएसडब्ल्यू सिडनी में चयन

    वाराणसी के आदित्य पांडेय का यूएनएसडब्ल्यू सिडनी में चयन

    गुरुजनों के सम्मान से गूंजा भगवती धाम इंटर कॉलेज

    गुरुजनों के सम्मान से गूंजा भगवती धाम इंटर कॉलेज

    बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे सीएम योगी, राहत का दिया भरोसा

    बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे सीएम योगी, राहत का दिया भरोसा