जन्मदिन पर असहाय बच्चों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर समाजसेवी प्रिंस चौबे ने जीता दिल

मॉल घुमाकर, नए कपड़े व उपहार देकर बच्चों संग मनाया जन्मदिन, मानवता और सेवा का दिया संदेश

रिपोर्ट : विवेक राय

SHREE 7NEWS वाराणसी। आज के समय में जहां जन्मदिन समारोह अक्सर दिखावे और भव्य आयोजनों तक सीमित हो गए हैं, वहीं समाजसेवी एवं अधिवक्ता प्रिंस चौबे ने अपने जन्मदिन को मानव सेवा और संवेदनशीलता के नाम समर्पित कर समाज के सामने एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।

अपने जन्मदिन के विशेष अवसर पर प्रिंस चौबे ने जरूरतमंद एवं असहाय बच्चों के साथ खुशियां साझा कीं। उन्होंने उन बच्चों को मॉल घुमाया, जो पहले कभी मॉल नहीं गए थे। बच्चों के लिए यह अनुभव किसी सपने से कम नहीं था। इनमें कई ऐसे बच्चे भी शामिल थे जिनके सिर से पिता का साया उठ चुका है।

प्रिंस चौबे ने बच्चों को नए कपड़े, मिठाइयां, कोल्ड ड्रिंक एवं अन्य उपहार भेंट किए। पूरे दिन बच्चों के साथ समय बिताकर उन्होंने उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी। बच्चों ने भी अपने प्रिय “प्रिंस भैया” के साथ इस खास दिन का भरपूर आनंद लिया और उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

गौरतलब है कि समाजसेवा प्रिंस चौबे के जीवन का अभिन्न हिस्सा रही है। छात्र जीवन के दौरान इलाहाबाद में भी वे अपने जन्मदिन सहित अन्य विशेष अवसरों पर जरूरतमंद लोगों की सहायता और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। वर्तमान समय में भी वे लगातार जनसेवा से जुड़े कार्यों में सक्रिय हैं।

प्रिंस चौबे का कहना है कि जन्मदिन का वास्तविक आनंद तभी है, जब किसी जरूरतमंद व्यक्ति के चेहरे पर खुशी लाई जा सके। यही भावना उन्हें समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने की प्रेरणा देती है।

लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय प्रिंस चौबे अनेक जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने, गंभीर मरीजों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने तथा जनहित से जुड़े विभिन्न कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान देते रहे हैं।

उनकी इस मानवीय पहल की क्षेत्र के लोगों ने सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक सोच और सेवा भाव को बढ़ावा देते हैं तथा युवाओं को समाजहित में कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करते हैं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    चौबेपुर रामलीला में धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का भव्य मंचन

    भगवान श्रीराम के धनुष तोड़ते ही गूंजे जयकारे, परशुराम के क्रोध और लक्ष्मण के व्यंग्यपूर्ण संवादों ने दर्शकों को किया रोमांचित     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर…

    डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के 69वें जन्मदिन पर आज लगेगा रक्तदान शिविर

    भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष आशीष दुबे उपेंद्र बाबा के नेतृत्व में होगा आयोजन, फल वितरण कर दिया जाएगा सेवा का संदेश     रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चौबेपुर रामलीला में धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का भव्य मंचन

    चौबेपुर रामलीला में धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का भव्य मंचन

    डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के 69वें जन्मदिन पर आज लगेगा रक्तदान शिविर

    डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के 69वें जन्मदिन पर आज लगेगा रक्तदान शिविर

    मिशन शक्ति फेज-6.0: गोमती ज़ोन में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए विशेष जागरूकता अभियान

    मिशन शक्ति फेज-6.0: गोमती ज़ोन में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए विशेष जागरूकता अभियान

    एयर शो की तैयारियों का जायजा लेने नमो घाट पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    एयर शो की तैयारियों का जायजा लेने नमो घाट पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    रामनगर रामलीला के बीसवें दिन विभीषण की शरणागति, सेतु निर्माण और रामेश्वरम स्थापना की लीला का हुआ मंचन

    रामनगर रामलीला के बीसवें दिन विभीषण की शरणागति, सेतु निर्माण और रामेश्वरम स्थापना की लीला का हुआ मंचन

    भदोही सदर सीट पर अमित सिंह ‘प्रिंस’ का चुनावी ऐलान, बोले—हर हाल में लड़ूंगा चुनाव  कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी

    भदोही सदर सीट पर अमित सिंह ‘प्रिंस’ का चुनावी ऐलान, बोले—हर हाल में लड़ूंगा चुनाव   कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी