युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने और जबरन शादी कराने के मामले में 5 गिरफ्तार

चोलापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विशेष अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों को दबोचा

रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

SHREE 7NEWS चोलापुर (वाराणसी)। पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा गुमशुदा एवं अपहृताओं की बरामदगी तथा वांछित एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना चोलापुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। युवती/किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने, उसकी इच्छा के विरुद्ध विवाह कराने तथा मारपीट करने के मामले में पुलिस ने पांच वांछित अभियुक्तों एवं अभियुक्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है।

यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा की गई। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त राजकुमार राजभर पुत्र राम आलम राजभर निवासी ग्राम बबियांव थाना चोलापुर, आजाद पुत्र मांगे निवासी ग्राम गोला थाना सारनाथ तथा सुमित पाल पुत्र मामचन्द्र पाल निवासी ग्राम सफियाबाद लोटी थाना डाली जनपद मेरठ सहित कुल पांच अभियुक्तों एवं अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी की कार्रवाई 31 मई 2026 को लगभग 11:20 बजे ग्राम रामपुर खुटहां एवं ग्राम नवापुरा थाना चोलापुर क्षेत्र में की गई। गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध संबंधित मुकदमे में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं एवं किशोरियों से जुड़े अपराधों को लेकर पुलिस पूरी तरह गंभीर है तथा ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अनिल कुमार, उपनिरीक्षक चन्द्रभूषण, महिला उपनिरीक्षक स्वाती पाण्डेय, महिला उपनिरीक्षक संध्या जायसवाल, कांस्टेबल अवधेश यादव, रिजर्व कांस्टेबल गोवर्धन प्रसाद, रिजर्व कांस्टेबल संतोष कुमार एवं रिजर्व कांस्टेबल अंगद शामिल रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मिशन शक्ति के तहत सोनबरसा में जागरूकता रैली, बच्चियों ने दिया नारी सम्मान का संदेश

    नवरात्र के अवसर पर कंपोजिट विद्यालय की पहल, बैनर लेकर गांव में निकलीं छात्राएं     रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। नारी स्वावलंबन, महिला सुरक्षा और बाल अधिकारों के…

    चार महीने से अधूरा पड़ा शम्मो माता मंदिर का निर्माण, ग्रामीणों में आक्रोश

    जिलाधिकारी से ग्रामीणों की गुहार, जल्द निर्माण पूरा नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी)। कैथी चौराहे से मारकंडेय महादेव मंदिर तक राष्ट्रीय राजमार्ग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भदोही सदर सीट पर अमित सिंह ‘प्रिंस’ का चुनावी ऐलान, बोले—हर हाल में लड़ूंगा चुनाव  कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी

    भदोही सदर सीट पर अमित सिंह ‘प्रिंस’ का चुनावी ऐलान, बोले—हर हाल में लड़ूंगा चुनाव   कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी

    मां काली मंदिर की चारदीवारी निर्माण की मांग, विधायक से मिले प्रगतिशील समता संघ के कार्यकर्ता

    मां काली मंदिर की चारदीवारी निर्माण की मांग, विधायक से मिले प्रगतिशील समता संघ के कार्यकर्ता

    मिशन शक्ति के तहत सोनबरसा में जागरूकता रैली, बच्चियों ने दिया नारी सम्मान का संदेश

    मिशन शक्ति के तहत सोनबरसा में जागरूकता रैली, बच्चियों ने दिया नारी सम्मान का संदेश

    पंडित शचीन्द्रनाथ त्रिपाठी ‘गुरुजी’: छात्र राजनीति से विधायक तक का सफर

    पंडित शचीन्द्रनाथ त्रिपाठी ‘गुरुजी’: छात्र राजनीति से विधायक तक का सफर

    चार महीने से अधूरा पड़ा शम्मो माता मंदिर का निर्माण, ग्रामीणों में आक्रोश

    चार महीने से अधूरा पड़ा शम्मो माता मंदिर का निर्माण, ग्रामीणों में आक्रोश

    चौबेपुर रामलीला के चौथे दिन सजी जनकपुरी की फुलवारी, श्रीराम-सीता मिलन का हुआ भावपूर्ण मंचन

    चौबेपुर रामलीला के चौथे दिन सजी जनकपुरी की फुलवारी, श्रीराम-सीता मिलन का हुआ भावपूर्ण मंचन