हौज कटोरा क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात

महापौर अशोक तिवारी ने 835 मीटर लंबी सीवर लाइन परियोजना का किया शिलान्यास

 

वाराणसी। आदि विश्वेश्वर वार्ड के हौज कटोरा क्षेत्र के निवासियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। लंबे समय से सीवर जाम और ओवरफ्लो की समस्या से जूझ रहे लोगों को अब जल्द ही इस परेशानी से निजात मिलने की उम्मीद है। शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए मंगलवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी ने 835 मीटर लंबी सीवर लाइन बिछाने के कार्य का विधिवत शिलान्यास किया।

जानकारी के अनुसार, इस परियोजना पर कुल 46.63 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। सीवर लाइन निर्माण कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था बेहतर होगी और लोगों को गंदे पानी के ओवरफ्लो व जलभराव जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में वाराणसी में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। नगर क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए विभिन्न योजनाओं पर तेजी से कार्य चल रहा है।

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान उपसभापति नरसिंह दास, इन्द्रेश सिंह, अनन्तराज गुप्ता, श्रवण गुप्ता, अमरेश गुप्ता, संजय केशरी, विजय द्विवेदी, अंकुर मेहरोत्रा, अतुल पाण्डेय, मनीष गुप्ता, मंडल अध्यक्ष राजीव सिंह, सोमनाथ यादव, गोपाल जी गुप्ता, राजकुमार यादव सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

सीवर लाइन निर्माण कार्य शुरू होने पर क्षेत्रीय लोगों ने खुशी जताई और कहा कि लंबे समय से चली आ रही समस्या के समाधान की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है। लोगों को उम्मीद है कि कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्र की स्वच्छता और आवागमन व्यवस्था में भी सुधार देखने को मिलेगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    वोटर लिस्ट की गड़बड़ियों को लेकर सपा प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    महानगर अध्यक्ष दिलीप डे बोले- फाइनल सूची में भी नहीं सुधरीं त्रुटियां, कई गंभीर खामियां आई सामने   वाराणसी। समाजवादी पार्टी महानगर इकाई का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को महानगर अध्यक्ष…

    नाबालिग छात्रा प्रकरण में नया मोड़, दुष्कर्म के आरोपों से बढ़ी हलचल

    पीड़िता और परिजनों ने लगाया अपहरण व सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, आरोपी पक्ष ने बताया जमीनी विवाद की साजिश   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)  चौबेपुर (वाराणसी) क्षेत्र के एक गाँव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वोटर लिस्ट की गड़बड़ियों को लेकर सपा प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    वोटर लिस्ट की गड़बड़ियों को लेकर सपा प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    हौज कटोरा क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात

    हौज कटोरा क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात

    नाबालिग छात्रा प्रकरण में नया मोड़, दुष्कर्म के आरोपों से बढ़ी हलचल

    नाबालिग छात्रा प्रकरण में नया मोड़, दुष्कर्म के आरोपों से बढ़ी हलचल

    राष्ट्रीय सनातन संघ को मिला नया नेतृत्व, सौरभ कुमार बने राष्ट्रीय संयोजक

    राष्ट्रीय सनातन संघ को मिला नया नेतृत्व, सौरभ कुमार बने राष्ट्रीय संयोजक

    भोजपुरी की सुपरहिट आवाज शिल्पी राज का नया धमाका, ‘लइकिया यूपी के’ हुआ रिलीज

    भोजपुरी की सुपरहिट आवाज शिल्पी राज का नया धमाका, ‘लइकिया यूपी के’ हुआ रिलीज

    तपती दोपहर में टीन शेड के नीचे बैठ विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनी जनता की फरियाद

    तपती दोपहर में टीन शेड के नीचे बैठ विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनी जनता की फरियाद