वोटर लिस्ट की गड़बड़ियों को लेकर सपा प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

महानगर अध्यक्ष दिलीप डे बोले- फाइनल सूची में भी नहीं सुधरीं त्रुटियां, कई गंभीर खामियां आई सामने

वाराणसी। समाजवादी पार्टी महानगर इकाई का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को महानगर अध्यक्ष दिलीप डे के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों और त्रुटियों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल सुधार की मांग की।

महानगर अध्यक्ष दिलीप डे ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया के बाद राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराई गई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में भी कई खामियां थीं, जिनकी जानकारी पहले ही प्रशासन को दी गई थी। इसके बावजूद फाइनल वोटर लिस्ट में भी अनेक त्रुटियां बरकरार हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे लोगों के नाम भी मतदाता सूची में दर्ज हैं, जिन्होंने एसआईआर फॉर्म नहीं भरा। वहीं जिन लोगों ने पूरी प्रक्रिया पूरी की, उन्हें भी नोटिस जारी कर दिया गया।

सपा नेताओं ने दावा किया कि कई मतदाताओं के नाम उनके मूल वार्ड के बजाय दूसरे वार्डों में दर्ज कर दिए गए हैं। कई मकानों के सामने “0” मकान संख्या अंकित है, जबकि कुछ नाम कन्नड़ एवं अन्य भाषाओं में दर्ज पाए गए।

प्रतिनिधिमंडल ने यह भी आरोप लगाया कि जिन भवनों का अस्तित्व विश्वनाथ कॉरिडोर निर्माण के बाद समाप्त हो चुका है, उन पतों पर आज भी बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम सूची में मौजूद हैं।

सपा प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को बताया कि कई लोगों के नाम एक से अधिक बार वोटर लिस्ट में दर्ज हैं। साथ ही अन्य राज्यों, जैसे बिहार और पश्चिम बंगाल की मतदाता सूचियों में नाम होने के बावजूद कुछ लोगों के नाम वाराणसी की सूची में भी दर्ज पाए गए हैं।

जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वोटर लिस्ट से जुड़ी शिकायतों की जांच कराई जाएगी और जो भी त्रुटियां सामने आएंगी, उन्हें नियमानुसार ठीक कराया जाएगा।

इस दौरान महानगर महासचिव योगेंद्र यादव, महेन्द्र सिंह यादव, रिबु श्रीवास्तव, रजत बाल्मीकि, दीपचंद गुप्ता, लालू यादव, आनंद सिंह, आरती यादव, अनिल साहू, हरीश नारायण सिंह, अजहर अली सिद्दीकी, अजय चौधरी, अमन यादव, विनोद यादव, जाहिद नासिर, विवेक जोसफ, जुनैद अंसारी, इम्तियाज गामा और धीरज यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सावन-तीज महोत्सव में संस्कृति संग हरियाली का संदेश, महिला भूमिहार समाज ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

    ‘धरती की खुशहाली है हरियाली’ अभियान के तहत पौधों का वितरण, कजरी गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और ‘सावन क्वीन’ प्रतियोगिता ने बांधा समां   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। महिला भूमिहार समाज…

    स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारी तेज, डॉ. बेनी माधव के नाम पर बनी सहमति

    शिक्षक हितों की मजबूत आवाज बनने का दावा, विभिन्न संगठनों की बैठक में समर्थन का संकल्प   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। आगामी स्नातक विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव की तैयारियों को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सावन-तीज महोत्सव में संस्कृति संग हरियाली का संदेश, महिला भूमिहार समाज ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

    सावन-तीज महोत्सव में संस्कृति संग हरियाली का संदेश, महिला भूमिहार समाज ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

    स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारी तेज, डॉ. बेनी माधव के नाम पर बनी सहमति

    स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारी तेज, डॉ. बेनी माधव के नाम पर बनी सहमति

    जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, मारपीट और फायरिंग से दो घायल

    जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, मारपीट और फायरिंग से दो घायल

    श्रावण मेले की तैयारियों पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए समयबद्ध व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश

    श्रावण मेले की तैयारियों पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए समयबद्ध व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश

    स्व. अनंत दुबे की स्मृति में 32वां विशाल रक्तदान शिविर आयोजित, 45 यूनिट रक्तदान से बचेंगी कई जिंदगियां

    स्व. अनंत दुबे की स्मृति में 32वां विशाल रक्तदान शिविर आयोजित, 45 यूनिट रक्तदान से बचेंगी कई जिंदगियां

    NEET 2026 में कृष्ण मोहन यादव का शानदार प्रदर्शन, शिक्षक परिवार के बेटे ने बढ़ाया जिले का मान

    NEET 2026 में कृष्ण मोहन यादव का शानदार प्रदर्शन, शिक्षक परिवार के बेटे ने बढ़ाया जिले का मान