डॉ. अंबिका प्रसाद गौड़ ‘बेस्ट ऑथर अवार्ड-2026’ से होंगे सम्मानित

साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय सम्मान

 

रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

SHREE 7NEWS, चौबेपुर (वाराणसी)। वाराणसी के प्रख्यात साहित्यकार एवं शिक्षाविद् डॉ. अंबिका प्रसाद गौड़ को साहित्य, शिक्षा और बौद्धिक जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘बेस्ट ऑथर अवार्ड-2026’ हेतु चयनित किया गया है। यह सम्मान वर्ल्ड कल्चर एंड एनवायरनमेंट प्रोटेक्शन कमीशन द्वारा प्रदान किया जाएगा।

संस्था की ओर से जारी प्रमाण-पत्र में डॉ. गौड़ की साहित्यिक प्रतिभा, रचनात्मक लेखन एवं समाज में सकारात्मक सोच और ज्ञान के प्रसार में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की गई है। संस्था ने उनके उत्कृष्ट साहित्यिक कार्यों को देखते हुए उन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चुना है।

जानकारी के अनुसार, आगामी जुलाई माह में नई दिल्ली में आयोजित होने वाले भव्य सम्मान समारोह में देशभर के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभाशाली व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। इसी कार्यक्रम में डॉ. अंबिका प्रसाद गौड़ को भी सम्मान प्रदान किया जाएगा।

डॉ. गौड़ को यह सम्मान मिलने की खबर से साहित्यकारों, शिक्षाविदों एवं उनके शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। साहित्य प्रेमियों ने इसे वाराणसी के लिए गर्व और सम्मान की बात बताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

डॉ. अंबिका प्रसाद गौड़ ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संस्था के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें साहित्य सृजन और समाजहित में निरंतर कार्य करने की नई प्रेरणा देगा। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय पाठकों, सहयोगियों एवं शुभचिंतकों को दिया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    हेलमेट सुरक्षा कवच, लापरवाही पड़ सकती है भारी : एसडीएम

    अभ्युदय सेवा समिति व ट्रायेस क्लासेस ने चलाया जागरूकता अभियान, दोपहिया चालकों को वितरित किए निःशुल्क हेलमेट     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय फूलपुर (वाराणसी)। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश…

    वाराणसी के आदित्य पांडेय का यूएनएसडब्ल्यू सिडनी में चयन

    देश-विदेश की कई प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता के बाद इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग को चुना, विदेश से पढ़ाई कर भारत के लिए काम करने का संकल्प     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हेलमेट सुरक्षा कवच, लापरवाही पड़ सकती है भारी : एसडीएम

    हेलमेट सुरक्षा कवच, लापरवाही पड़ सकती है भारी : एसडीएम

    वाराणसी के आदित्य पांडेय का यूएनएसडब्ल्यू सिडनी में चयन

    वाराणसी के आदित्य पांडेय का यूएनएसडब्ल्यू सिडनी में चयन

    गुरुजनों के सम्मान से गूंजा भगवती धाम इंटर कॉलेज

    गुरुजनों के सम्मान से गूंजा भगवती धाम इंटर कॉलेज

    बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे सीएम योगी, राहत का दिया भरोसा

    बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे सीएम योगी, राहत का दिया भरोसा

    स्व. वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में शिक्षक दिवस समारोह की धूम

    स्व. वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में शिक्षक दिवस समारोह की धूम

    दानगंज यूनियन बैंक शाखा ने पूरे किए 53 वर्ष

    दानगंज यूनियन बैंक शाखा ने पूरे किए 53 वर्ष