सर्पदंश से किसान की दर्दनाक मौत, गांव में शोक की लहर

इलाज के दौरान बिगड़ी हालत, बीएचयू ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम

रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

SHREE 7NEWS, चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीसेनपुर-टेकुरी गांव में गुरुवार की भोर जहरीले सर्प के डसने से एक किसान की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लक्ष्मीसेनपुर-टेकुरी निवासी 66 वर्षीय हृदय नारायण त्रिपाठी अपने घर में चौकी पर सो रहे थे। इसी दौरान भोर में एक जहरीला सर्प उनकी जांघ से लिपट गया और उन्हें डस लिया। अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजनों में अफरा-तफरी मच गई।

परिजन तत्काल उन्हें उपचार के लिए वाराणसी स्थित सर सुंदरलाल अस्पताल, कबीरचौरा लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें बीएचयू लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

बताया जाता है कि हृदय नारायण त्रिपाठी गांव में रहकर खेती-बाड़ी का कार्य देखते थे। वे भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्ष के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। उनके परिवार में दो बेटे और एक विवाहित बेटी हैं।

घटना के बाद परिजन शव लेकर चौबेपुर थाने पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हृदय नारायण त्रिपाठी के निधन से गांव में शोक का माहौल है। क्षेत्रीय लोगों और परिचितों ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए परिजनों को सांत्वना दी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सावन-तीज महोत्सव में संस्कृति संग हरियाली का संदेश, महिला भूमिहार समाज ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

    ‘धरती की खुशहाली है हरियाली’ अभियान के तहत पौधों का वितरण, कजरी गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और ‘सावन क्वीन’ प्रतियोगिता ने बांधा समां   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। महिला भूमिहार समाज…

    स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारी तेज, डॉ. बेनी माधव के नाम पर बनी सहमति

    शिक्षक हितों की मजबूत आवाज बनने का दावा, विभिन्न संगठनों की बैठक में समर्थन का संकल्प   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। आगामी स्नातक विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव की तैयारियों को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सावन-तीज महोत्सव में संस्कृति संग हरियाली का संदेश, महिला भूमिहार समाज ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

    सावन-तीज महोत्सव में संस्कृति संग हरियाली का संदेश, महिला भूमिहार समाज ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

    स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारी तेज, डॉ. बेनी माधव के नाम पर बनी सहमति

    स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारी तेज, डॉ. बेनी माधव के नाम पर बनी सहमति

    जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, मारपीट और फायरिंग से दो घायल

    जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, मारपीट और फायरिंग से दो घायल

    श्रावण मेले की तैयारियों पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए समयबद्ध व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश

    श्रावण मेले की तैयारियों पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए समयबद्ध व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश

    स्व. अनंत दुबे की स्मृति में 32वां विशाल रक्तदान शिविर आयोजित, 45 यूनिट रक्तदान से बचेंगी कई जिंदगियां

    स्व. अनंत दुबे की स्मृति में 32वां विशाल रक्तदान शिविर आयोजित, 45 यूनिट रक्तदान से बचेंगी कई जिंदगियां

    NEET 2026 में कृष्ण मोहन यादव का शानदार प्रदर्शन, शिक्षक परिवार के बेटे ने बढ़ाया जिले का मान

    NEET 2026 में कृष्ण मोहन यादव का शानदार प्रदर्शन, शिक्षक परिवार के बेटे ने बढ़ाया जिले का मान