दो युवकों की संदिग्ध मौत से सनसनी, हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

कमरे और बाथरूम के पास मिले शव, मौके से सल्फास का पैकेट बरामद; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

 

रिपोर्ट : विवेक राय

SHREE 7NEWS, वाराणसी। वाराणसी कमिश्नरेट के चोलापुर थाना क्षेत्र स्थित बनियापुर गांव में दो युवकों के संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया और मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी गई। प्रारंभिक जांच में मामला बेहद संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, जिसके चलते पुलिस हत्या, आत्महत्या और जहरीले पदार्थ के सेवन समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान अभिजीत गांगुली और निहाल सिंह के रूप में हुई है, जो लंबे समय से साथ रह रहे थे। इनमें एक युवक का शव कमरे के अंदर पड़ा मिला, जबकि दूसरे युवक का शव बाथरूम के समीप बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि कमरे में मिले युवक के सिर से खून भी निकल रहा था।

घटनास्थल से सल्फास का एक पैकेट भी बरामद किया गया है। वहीं दोनों युवकों के मुंह से झाग निकलने की जानकारी सामने आने के बाद जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस ने मौके को सील कर फॉरेंसिक टीम की सहायता से साक्ष्य जुटाए हैं।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसीपी, डीसीपी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने कमरे और आसपास के क्षेत्र से आवश्यक नमूने एकत्र किए हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा मृतकों के मोबाइल फोन और अन्य सामान की भी जांच की जा रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों युवक शराब पीने के आदी थे और काफी समय से एक साथ रह रहे थे। हालांकि पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है और सभी बिंदुओं पर जांच जारी है।

डीसीपी प्रमोद कुमार ने बताया कि दोनों मृतक अविवाहित थे और एक ही स्थान पर रहते थे। एक शव कमरे में और दूसरा बाथरूम के पास मिला है। घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पूरे मामले की गहन जांच जारी है। इस दोहरे मौत कांड ने क्षेत्र में कई सवाल खड़े कर दिए हैं और लोग घटना की सच्चाई सामने आने का इंतजार कर रहे हैं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    हेलमेट सुरक्षा कवच, लापरवाही पड़ सकती है भारी : एसडीएम

    अभ्युदय सेवा समिति व ट्रायेस क्लासेस ने चलाया जागरूकता अभियान, दोपहिया चालकों को वितरित किए निःशुल्क हेलमेट     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय फूलपुर (वाराणसी)। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश…

    वाराणसी के आदित्य पांडेय का यूएनएसडब्ल्यू सिडनी में चयन

    देश-विदेश की कई प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता के बाद इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग को चुना, विदेश से पढ़ाई कर भारत के लिए काम करने का संकल्प     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हेलमेट सुरक्षा कवच, लापरवाही पड़ सकती है भारी : एसडीएम

    हेलमेट सुरक्षा कवच, लापरवाही पड़ सकती है भारी : एसडीएम

    वाराणसी के आदित्य पांडेय का यूएनएसडब्ल्यू सिडनी में चयन

    वाराणसी के आदित्य पांडेय का यूएनएसडब्ल्यू सिडनी में चयन

    गुरुजनों के सम्मान से गूंजा भगवती धाम इंटर कॉलेज

    गुरुजनों के सम्मान से गूंजा भगवती धाम इंटर कॉलेज

    बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे सीएम योगी, राहत का दिया भरोसा

    बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे सीएम योगी, राहत का दिया भरोसा

    स्व. वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में शिक्षक दिवस समारोह की धूम

    स्व. वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में शिक्षक दिवस समारोह की धूम

    दानगंज यूनियन बैंक शाखा ने पूरे किए 53 वर्ष

    दानगंज यूनियन बैंक शाखा ने पूरे किए 53 वर्ष