मृदा संरक्षण और बेहतर उत्पादन के लिए हरी खाद अपनाएं किसान : विधायक त्रिभुवन राम

नि:शुल्क बीज वितरण कार्यक्रम में किसानों को दी जागरूकता, धान व ढैंचा बीज का किया वितरण

 

रिपोर्ट : विवेक राय

SHREE 7NEWS, वाराणसी। मिट्टी की घटती उर्वरा शक्ति को सुधारने और कृषि उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा चोलापुर विकासखंड के देईपुर एवं रजला गांव में नि:शुल्क बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अजगरा विधायक त्रिभुवन राम ने किसानों को हरी खाद के महत्व की जानकारी देते हुए खेतों में ढैंचा की खेती अपनाने की अपील की।

विधायक त्रिभुवन राम ने कहा कि लगातार रासायनिक खादों के प्रयोग से मिट्टी की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। ऐसे में किसान हरी खाद के रूप में ढैंचा की बुआई करें और 35 से 40 दिन बाद उसकी जुताई कर मिट्टी में मिला दें। इससे भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ेगी और फसलों का उत्पादन भी बेहतर होगा।

कार्यक्रम के दौरान यूपी एग्रीज (डास्प) परियोजना के अंतर्गत चयनित क्लस्टर के किसानों को नि:शुल्क धान एवं ढैंचा के बीज वितरित किए गए। बीज प्राप्त कर किसानों के चेहरे खिल उठे। विधायक ने किसानों से समय पर बुआई कर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

किसानों को संबोधित करते हुए विधायक त्रिभुवन राम ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार कृषि और किसानों के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने किसानों से कृषि विभाग की योजनाओं के प्रति जागरूक रहने और आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने का आह्वान किया।

उप कृषि निदेशक अमित जायसवाल ने बताया कि जनपद के चार विकासखंडों के चयनित गांवों में यूपी एग्रीज योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के माध्यम से किसानों को उन्नत खेती और उत्पादन बढ़ाने के लिए तकनीकी सहायता एवं संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह ने भी किसानों को संबोधित करते हुए विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक अमित जायसवाल, जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह, सहायक विकास अधिकारी केशव प्रसाद, बीटीएम देवमणि त्रिपाठी, अनामिका, स्वाती राय, सौरभ सिंह, सुभाष झा, नीतीश, आरती, पंकज, अंशुमान सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    हेलमेट सुरक्षा कवच, लापरवाही पड़ सकती है भारी : एसडीएम

    अभ्युदय सेवा समिति व ट्रायेस क्लासेस ने चलाया जागरूकता अभियान, दोपहिया चालकों को वितरित किए निःशुल्क हेलमेट     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय फूलपुर (वाराणसी)। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश…

    वाराणसी के आदित्य पांडेय का यूएनएसडब्ल्यू सिडनी में चयन

    देश-विदेश की कई प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता के बाद इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग को चुना, विदेश से पढ़ाई कर भारत के लिए काम करने का संकल्प     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हेलमेट सुरक्षा कवच, लापरवाही पड़ सकती है भारी : एसडीएम

    हेलमेट सुरक्षा कवच, लापरवाही पड़ सकती है भारी : एसडीएम

    वाराणसी के आदित्य पांडेय का यूएनएसडब्ल्यू सिडनी में चयन

    वाराणसी के आदित्य पांडेय का यूएनएसडब्ल्यू सिडनी में चयन

    गुरुजनों के सम्मान से गूंजा भगवती धाम इंटर कॉलेज

    गुरुजनों के सम्मान से गूंजा भगवती धाम इंटर कॉलेज

    बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे सीएम योगी, राहत का दिया भरोसा

    बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे सीएम योगी, राहत का दिया भरोसा

    स्व. वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में शिक्षक दिवस समारोह की धूम

    स्व. वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में शिक्षक दिवस समारोह की धूम

    दानगंज यूनियन बैंक शाखा ने पूरे किए 53 वर्ष

    दानगंज यूनियन बैंक शाखा ने पूरे किए 53 वर्ष