चोलापुर में युवाओं को मिला नेतृत्व और सामाजिक बदलाव का मंत्र

सम्पूर्ण क्रांति और युवा नेतृत्व’ विषय पर आयोजित प्रशिक्षण शिविर में युवाओं को किया गया जागरूक

 

रिपोर्ट : विवेक राय

SHREE 7NEWS, वाराणसी। लोक चेतना समिति के तत्वावधान में चोलापुर ब्लॉक मुख्यालय सभागार में ग्रामीण अंचल के युवाओं के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। “सम्पूर्ण क्रांति और युवा नेतृत्व” विषय पर आयोजित इस शिविर में युवाओं को समाज निर्माण, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक परिवर्तन के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य प्रशिक्षक रंजू सिंह और पूनम जी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी राष्ट्र और समाज के विकास में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण क्रांति का उद्देश्य केवल राजनीतिक परिवर्तन तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक, आर्थिक और नैतिक स्तर पर आम लोगों को सशक्त बनाना भी इसका प्रमुख लक्ष्य है।

प्रशिक्षकों ने युवाओं से अपने अंदर छिपी नेतृत्व क्षमता को पहचानने और उसे समाजहित में उपयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में युवाओं की सक्रिय भागीदारी बेहद आवश्यक है। यदि युवा जागरूक होकर आगे आएं, तो समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

प्रशिक्षण शिविर के दौरान सहायक प्रशिक्षक निशा सिंह, वंदना यादव, रुकसाना बानो एवं इंदू देवी ने विभिन्न सत्रों के माध्यम से प्रतिभागियों को टीम वर्क, सामूहिक नेतृत्व और निर्णय लेने की कला की जानकारी दी। युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में चोलापुर ब्लॉक के विभिन्न गांवों से आए करीब 40 युवाओं ने भाग लिया। शिविर के समापन पर प्रतिभागियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में सामाजिक जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को ग्रामीण युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। उपस्थित युवाओं ने प्रशिक्षण शिविर को प्रेरणादायक और उपयोगी बताया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    हेलमेट सुरक्षा कवच, लापरवाही पड़ सकती है भारी : एसडीएम

    अभ्युदय सेवा समिति व ट्रायेस क्लासेस ने चलाया जागरूकता अभियान, दोपहिया चालकों को वितरित किए निःशुल्क हेलमेट     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय फूलपुर (वाराणसी)। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश…

    वाराणसी के आदित्य पांडेय का यूएनएसडब्ल्यू सिडनी में चयन

    देश-विदेश की कई प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता के बाद इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग को चुना, विदेश से पढ़ाई कर भारत के लिए काम करने का संकल्प     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हेलमेट सुरक्षा कवच, लापरवाही पड़ सकती है भारी : एसडीएम

    हेलमेट सुरक्षा कवच, लापरवाही पड़ सकती है भारी : एसडीएम

    वाराणसी के आदित्य पांडेय का यूएनएसडब्ल्यू सिडनी में चयन

    वाराणसी के आदित्य पांडेय का यूएनएसडब्ल्यू सिडनी में चयन

    गुरुजनों के सम्मान से गूंजा भगवती धाम इंटर कॉलेज

    गुरुजनों के सम्मान से गूंजा भगवती धाम इंटर कॉलेज

    बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे सीएम योगी, राहत का दिया भरोसा

    बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे सीएम योगी, राहत का दिया भरोसा

    स्व. वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में शिक्षक दिवस समारोह की धूम

    स्व. वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में शिक्षक दिवस समारोह की धूम

    दानगंज यूनियन बैंक शाखा ने पूरे किए 53 वर्ष

    दानगंज यूनियन बैंक शाखा ने पूरे किए 53 वर्ष